क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन की तैयारी में सभी खिलाड़ी जुटे हुए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने प्रैक्टिस मैच में हेलिकॉप्टर शॉट से एक गगनुचंबी छक्का लगाया है। धोनी ने यह शॉट टीम के सबसे खतरनाक गेंदबाज की गेंद पर लगाने का काम किया।
IPL 2025 की Opening Ceremony होगी बेहद खास, बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेकर फैंस को दिया तोहफा
— Telugu Dhoni fans official 🤫 (@dhonsim140024) March 18, 2025
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथिशा पथिराना के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने गेंदबाज की एक गलत दिशा वाली यॉर्कर को छक्के के लिए भेजने का काम किया। धोनी ने अपना पुराना हेलीकॉप्टर शॉट खेला, जिससे गेंद गेंदबाज के सिर के ऊपर से उड़कर चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में सीमा रेखा के पार गई।
IPL 2025 में KKR vs LSG के मैच पर मंडराया संकट, तारीख या वेन्यू में हो सकता है बदलाव
बता दें कि धोनी को टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए सीएसके ने अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया था। धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया, जिससे सीएसके को बड़ी रकम के लिए टीम में अन्य विकल्प रखने में मदद मिली। यह इंडियन प्रीमियर लीग में एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।
SRH IPL 2025 Full Schedule सनराइजर्स हैदराबाद कब-किस टीम से भिड़ेगी., जानिए टीम का पूरा शेड्यूल और स्क्वाड
खिलाड़ी ने कई बार संन्यास लेने पर विचार किया है। उन्होंने हाल ही में एक टी-शर्ट भी पहनी थी जिस पर मोर्स कोड में “एक आखिरी बार” लिखा था। इससे अंदाज लगाया है कि धोनी अब आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं। धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को 2020 में अलविदा कह दिया था। लेकिन इसके बाद से वह लगातार आईपीएल में सक्रीय नजर आए हैं।
— Telugu Dhoni fans official 🤫 (@dhonsim140024) March 18, 2025