Home लाइफ स्टाइल Janmashtami 2025: पंचामृत जिसके बिना अधूरा है कान्हा का जन्मदिन, जानिए इस...

Janmashtami 2025: पंचामृत जिसके बिना अधूरा है कान्हा का जन्मदिन, जानिए इस खास मिश्रण को बनाने की सही विधि और अनुपात

1
0

हिंदू धर्म के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज देशभर में लड्डू गोपाल यानी भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन की रौनक मंदिरों से लेकर घरों तक दिखाई देती है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में मंदिर को बहुत ही मनमोहक तरीके से सजाते हैं और कृष्ण के जन्म की तैयारी करते हैं। इसके साथ ही घरों में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिनका भोग लगाया जाता है और प्रसाद भी बांटा जाता है।

इसी के चलते हम यहां आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो जन्माष्टमी के दिन के लिए सबसे जरूरी है। हम बात कर रहे हैं पंचामृत की, जिसे लड्डू गोपाल का अभिषेक करके भी तैयार किया जाता है। अगर आप पहले से पंचामृत तैयार करना चाहते हैं तो हमारी विधि आजमाएं। पंचामृत बनाने के लिए सामग्री पंचामृत बनाने के लिए आपको सिर्फ पांच चीजों की जरूरत होगी, यहां उन चीजों की जानकारी भी दी जा रही है। इसके लिए एक कटोरी गाय का दूध, आधी कटोरी दही, शहद 1 छोटा चम्मच, देसी घी 1 छोटा चम्मच, अंत में एक छोटा चम्मच चीनी।

बनाने की विधि
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ़ बर्तन में दूध और दही डालें। दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाने के बाद, इसमें शहद, घी और चीनी डालें। चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरह मिलाएँ, ताकि चीनी दूध और दही में घुल जाए। पंचामृत तैयार है।

ये बात ज़रूरी है
अगर आप पंचामृत बना रहे हैं, तो अंत में उसमें तुलसी के पत्ते ज़रूर डालें। इसके बिना पंचामृत अधूरा माना जाता है। इसलिए भगवान कृष्ण के अभिषेक में पंचामृत का इस्तेमाल करने से पहले उसमें तुलसी के पत्ते ज़रूर डालें। अंत में इसे प्रसाद के रूप में सभी को बाँट दें।

इन बातों का भी ध्यान रखें
पंचामृत बनाते समय हाथ और बर्तन दोनों पूरी तरह साफ़ होने चाहिए।
इसे हमेशा ताज़ा बनाएँ, और पूजा के तुरंत बाद बाँट दें। इसे ज़्यादा देर तक रखने से इसका स्वाद खराब हो सकता है। इसलिए अगर आपने इसे पहले से तैयार कर रखा है तो इसे फ्रिज में रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here