Home मनोरंजन Janmashtami 2025: OMG से लेकर महाभारत तक घर बैठे एन्जॉय करे श्रीकृष्ण...

Janmashtami 2025: OMG से लेकर महाभारत तक घर बैठे एन्जॉय करे श्रीकृष्ण पर बनी ये फ़िल्में और शोज़, इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर है उपलब्ध

1
0

15 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा और इसकी तैयारियाँ पूरे देश में शुरू हो गई हैं। हर कोई भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबा हुआ दिखाई देगा, ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों और धारावाहिकों के बारे में भी बताने जा रहे हैं जो श्री कृष्ण पर आधारित हैं।

श्री कृष्ण
सबसे पहले हम आपको डीडी नेशनल के ‘श्री कृष्ण’ शो के बारे में बताने जा रहे हैं जो 1993 में प्रसारित हुआ था। इसमें अभिनेता स्वप्निल जोशी ने किशोर कृष्ण की भूमिका निभाई थी। यह शो भागवत पुराण और भगवद गीता की कथाओं का रूपांतरण था। यह सीरीज़ आपको जियो हॉटस्टार और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले पर मिल जाएगी।

ओएमजी
कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘ओएमजी – ओह माय गॉड!’ दर्शकों की पसंदीदा फिल्म रही है। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनय किया था और यह फिल्म भगवान कृष्ण की भक्ति पर आधारित है। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

कृष्ण और कंस
यह एक एनिमेटेड फिल्म है, जो 2012 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम वेतुरी ने किया था और अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

‘कार्तिकेय 2’
‘कार्तिकेय 2’ एक रहस्य से भरपूर एक्शन और एडवेंचर फिल्म है, जिसने 70वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार जीता था। ‘कार्तिकेय 2’ प्राचीन भारत में भगवान श्री कृष्ण की शक्ति और चमत्कारों की कहानी दिखाती है। आप इस फिल्म को Zee5 पर देख सकते हैं।

राधा कृष्ण
2018 में शुरू हुआ यह शो राधा और कृष्ण के बीच के बंधन को दर्शाता है और जीवन के कई सबक भी सिखाता है। यह शो अब डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

महाभारत
1988 से 1990 तक प्रसारित हुआ यह सबसे लोकप्रिय शो ‘कुरुक्षेत्र युद्ध’ के कारणों पर आधारित है और कम समय में ही इसने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली। अब अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो इसे Zee5 पर देख सकते हैं।

जय श्री कृष्णा
यह 90 के दशक के बच्चों का पसंदीदा हुआ करता था, क्योंकि इसमें श्री कृष्ण के जीवन के बारे में बहुत कुछ दिखाया जाता था। उनके जन्म से लेकर मथुरा और द्वारका के राजकुमार बनने तक, सब कुछ इसमें दिखाया जाता था। इस धारावाहिक में भगवान कृष्ण के सभी कारनामे दिखाए जाते थे। आप इसे JioHotstar पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here