Home टेक्नोलॉजी Jio का 2GB डेली डेटा वाला बेस्ट प्लान, 1 रुपये ज्यादा खर्च...

Jio का 2GB डेली डेटा वाला बेस्ट प्लान, 1 रुपये ज्यादा खर्च करने पर फ्री मिलेगा Amazon Prime Video

19
0

आमतौर पर जब लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान को चुनने की बात आती है तो हम सभी 84 दिनों वाले प्लान को चुनने के बारे में सोचते हैं। लंबी वैधता और पॉकेट फ्रेंडली प्लान में 84 दिनों वाला प्लान सबसे अच्छा है। वहीं, अगर आपको हर दिन 2GB डेटा और OTT बेनिफिट मिले तो यह सोने के समान होगा। आज हम आपके लिए ऐसा प्लान लेकर आए हैं जो यूजर्स को 84 दिनों तक काफी फायदे देता है। प्लान अपनी सुविधा के कारण सस्ता बताया जा रहा है।

84 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है जिसके साथ यूजर्स को पूरे 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग की सुविधा मिल सकती है। प्लान में रोजाना 2GB डेटा का फायदा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आप 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो जियो का 1029 रुपये वाला प्लान भी 5G अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है जिसका फायदा वे यूजर्स उठा सकते हैं जो 5G नेटवर्क एरिया में आते हैं और 5G डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। 50 जीबी तक का JioAICloud स्टोरेज फ्री है।

90 दिनों के लिए JioHotstar फ्री

Jio के इस प्लान के साथ 90 दिनों के लिए मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन मिलता है। मनोरंजन के लिए इस OTT का सब्सक्रिप्शन सबसे बढ़िया हो सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर न्यूज, मूवीज, वेब सीरीज और अन्य कंटेंट मिलेगा। एंटरटेनमेंट प्लान के साथ Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन भी फ्री है। प्लान की वैलिडिटी तक आप Amazon Prime सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इस OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल 84 दिनों तक कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here