टेक न्यूज़ डेस्क – टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने सब्सक्राइबर्स को कई प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने का ऑप्शन दे रही है। इन प्लान में कुछ ऐसे प्लान भी हैं, जो रिचार्ज करने पर OTT सर्विसेज का फ्री सब्सक्रिप्शन देते हैं। कंपनी खास JioTV प्रीमियम प्लान भी ऑफर कर रही है। इनकी खासियत यह है कि रिचार्ज के बाद एक दर्जन तक OTT सर्विसेज का कंटेंट फ्री में एक्सेस किया जा सकता है। आइए आपको इन प्लान के बारे में बताते हैं।
जियो का 175 रुपये वाला फ्री OTT प्लान
रिलायंस जियो के इस डेटा-ओनली प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके लिए पूरी वैलिडिटी अवधि के लिए कुल 10GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान को किसी भी एक्टिव प्लान से रिचार्ज करके अतिरिक्त डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्स्ट्रा डेटा के अलावा प्लान 10 OTT सर्विसेज का एक्सेस देता है। ऐप्स की सूची में SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi और JioTV आदि शामिल हैं।
Jio का 448 रुपये वाला फ्री OTT प्लान
अगर आप डेली डेटा के साथ-साथ फ्री OTT सेवाओं का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको 448 रुपये वाला प्लान चुनना चाहिए। यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें 2GB डेली डेटा दिया जा रहा है। सब्सक्राइबर रोजाना 100 SMS भेज सकते हैं और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी कर सकते हैं। इससे रिचार्ज करने वालों को 28 दिनों के लिए 12 OTT सेवाओं की सामग्री तक पहुंचने का विकल्प मिलता है।
सेवाओं की सूची में SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet मराठी, Chaupal, Hoichoi, FanCode और JioTV आदि शामिल हैं। सभी सेवाओं को JioTV ऐप के ज़रिए एक्सेस किया जा सकता है और MyJio अकाउंट में JioCinema Premium के लिए कूपन उपलब्ध है। पात्र ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा तक पहुँच भी दी जा रही है।