Home लाइफ स्टाइल Kitchen में नहीं बिताना ज्यादा समय तो फॉलों करें ये किचन हैक्स,...

Kitchen में नहीं बिताना ज्यादा समय तो फॉलों करें ये किचन हैक्स, झटपट बनकर तैयार होगा खाना

5
0

अक्सर महिलाएं किचन में घंटों मेहनत करती हैं, लेकिन अगर कुछ आसान और स्मार्ट तरीके अपनाए जाएँ, तो यह काम न सिर्फ़ जल्दी हो सकता है, बल्कि मज़ेदार भी हो सकता है। किचन हैक्स छोटे-छोटे किचन जुगाड़ हैं, जो आपका समय और मेहनत दोनों बचाते हैं। चाहे सब्ज़ियाँ जल्दी काटनी हों या बर्तन आसानी से साफ़ करने हों। ऐसे कई हैक्स हैं जो आपके रोज़ाना के किचन के काम को आसान बना सकते हैं। अगर आप भी इन हैक्स के बारे में जानना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकती हैं।

नींबू को रसीला कैसे बनाएँ

अक्सर नींबू से रस निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप नींबू का पूरा रस निकालना चाहती हैं, तो उसे निचोड़ने से पहले माइक्रोवेव में कुछ सेकंड के लिए गर्म करें। इससे नींबू नरम हो जाएगा और ज़्यादा रस निकलेगा।

बिना छलनी के छोटे चावल या दाल धोना

अक्सर ऐसा होता है कि अगर आपके पास छलनी नहीं है और आप चावल या दाल धो रही हैं, तो बर्तन के ऊपर एक प्लेट या ढक्कन थोड़ा झुकाकर रखें और पानी निकाल दें। इससे दाल या चावल बाहर नहीं निकलेंगे। और आपका काम भी आसान हो जाएगा।

लहसुन छीलना आसान बनाएँ

लहसुन की कलियाँ छीलना थोड़ा झंझट भरा होता है। इससे आपके नाखून भी खराब होते हैं। आप उन्हें एक कटोरे में डालें और उसके ऊपर एक और कटोरा रखकर ज़ोर से हिलाएँ। कुछ ही सेकंड में छिलका उतर जाएगा।

बासी रोटी से कुरकुरे स्नैक्स बनाएँ

आपने कई बार देखा होगा कि बहुत से लोग बची हुई रोटी फेंकते नहीं हैं। अगर आपकी बासी रोटी बच गई है, तो उसे फेंकने की बजाय, उसे त्रिकोण में काटकर, कड़ाही में थोड़े से तेल में तल लें और ऊपर से नमक और चाट मसाला छिड़क दें। इससे एक सेहतमंद और स्वादिष्ट स्नैक बनेगा।

बिना उबाले टमाटर प्यूरी बनाएँ

अगर आप टमाटर प्यूरी जल्दी बनाना चाहते हैं, तो उसे कुछ घंटों के लिए फ्रीज़र में रख दें। फिर उसे निकालकर छील लें और मिक्सर में पीस लें। छिलका आसानी से उतर जाएगा और प्यूरी जल्दी बन जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here