Home व्यापार Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर शेयर बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानें कब-कब...

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर शेयर बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां

14
0

आज यानि बुधवार, 26 फरवरी 2025 को पूरे विश्व में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कई सरकारी संस्थान बंद रहते हैं। अगर आप शेयर बाजार में कारोबार करते हैं या इसमें रुचि रखते हैं तो आपको यह जान लेना चाहिए कि महाशिवरात्रि पर बाजार खुलेगा या नहीं। बीएसई और एनएसई वर्ष की शुरुआत से पहले शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची जारी करते हैं। इस सूची के अनुसार आज महाशिवरात्रि के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। बीएसई या एनएसई में कोई कारोबार नहीं होगा।

अगली छुट्टी होली पर होगी

साल 2025 में शेयर मार्केट में कुल 14 छुट्टियां हैं। कल महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद अगली छुट्टी होली पर होगी। इस साल शेयर मार्केट की छुट्टियों की लिस्ट इस प्रकार है:
14 मार्च (शुक्रवार): होली
31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर
10 अप्रैल (गुरुवार): महावीर जयंती
14 अप्रैल (सोमवार): अंबेडकर जयंती
18 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे
1 मई (गुरुवार): महाराष्ट्र दिवस
15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस
27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर (गुरुवार): गांधी जयंती
21 अक्टूबर (मंगलवार): दिवाली (लक्ष्मी पूजन)
22 अक्टूबर (बुधवार): दिवाली (बलिप्रतिपदा)
5 नवंबर (बुधवार): गुरुनानक देव जयंती
25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस

शनिवार और रविवार अवकाश हैं।

भारतीय शेयर बाजार का समय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:15 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक है। प्री-ओपन सत्र सुबह 9 बजे शुरू होगा। एक्सचेंजों के अवकाश कार्यक्रम के अनुसार शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। इसके अलावा सार्वजनिक अवकाश के दौरान भी शेयर बाजार बंद रहता है।

इस बार कई छुट्टियां सप्ताहांत पर हैं।

इस बार कई छुट्टियां सप्ताहांत यानी शनिवार या रविवार को हैं। इनमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), श्रीराम नवमी (6 अप्रैल) और मुहर्रम (6 जुलाई) रविवार शामिल हैं। बकरीद शनिवार, 7 जून को है। ऐसे में इन छुट्टियों को कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है।

शेयर बाज़ार की स्थिति कैसी है?

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के बावजूद मंगलवार को सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला। बाजार बंद होने से करीब आधे घंटे पहले कुछ गिरावट आई। इसके बावजूद यह 147.71 अंक ऊपर 74,602.12 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी लाल निशान पर खुला और लाल निशान पर ही बंद हुआ। कारोबार के दौरान अच्छी तेजी आई, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं रही। निफ्टी 5.80 अंक गिरकर 22,547.55 पर बंद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here