Home खेल MLC 2025: चौके से 4 गुना ज्यादा उड़ाए लम्बे-लम्बे छक्के, घर से...

MLC 2025: चौके से 4 गुना ज्यादा उड़ाए लम्बे-लम्बे छक्के, घर से 1 मिनट दूर भारतीय बल्लेबाज ने मम्मी-पापा के सामने मचाई तबाही

17
0

मेजर लीग क्रिकेट 2025 के पहले मैच में काफी कुछ देखने को मिला। पहले मैच में फिन एलन ने लीग के इतिहास का सबसे तूफानी शतक जड़ा। इसी मैच में 22 वर्षीय भारतीय मूल के बल्लेबाज संजय कृष्णमूर्ति की धमाकेदार पारी भी देखने को मिली। एमएलसी 2025 का पहला मैच सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया। यह मैच संजय कृष्णमूर्ति के घर ओकलैंड से महज 1 मिनट की दूरी पर खेला गया, जिसे देखने के लिए उनके माता-पिता जूली और सत्य कृष्णमूर्ति भी पहुंचे। संजय ने अपने माता-पिता के सामने 180 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 22 वर्षीय संजय कृष्णमूर्ति ने मैच देखने आए अपने माता-पिता को निराश नहीं किया। मौका मिलते ही उन्होंने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और उन्हें एहसास दिलाया कि उनका बेटा किसी से कम नहीं है। भारत के बेंगलुरु निवासी सत्य कृष्णमूर्ति के बेटे संजय कृष्णमूर्ति ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेलते हुए वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 180 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

चौकों से 4 गुना ज्यादा छक्के लगाए
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बल्लेबाज संजय कृष्णमूर्ति की बल्लेबाजी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने चौकों से 4 गुना ज्यादा छक्के लगाए। उन्होंने 20 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और सिर्फ 1 चौका शामिल था। यानी टॉप ऑर्डर में फिन एलेन ने तूफानी शतक लगाकर टीम को जो मजबूत शुरुआत दी, उसे संजय कृष्णमूर्ति ने मिडिल ऑर्डर में मजबूती से आगे बढ़ाने का काम किया।

घर से 1 मिनट की दूरी पर मैच, माता-पिता बेहद उत्साहित
संजय कृष्णमूर्ति के माता-पिता जूली और सत्य कृष्णमूर्ति की बात करें तो वे अपने बेटे को एमएलसी 2025 के पहले मैच में खेलते हुए देखने के लिए बेहद उत्साहित थे, जो घर से सिर्फ एक मिनट की दूरी पर खेला जा रहा था। उनके बेटे ने अपनी धमाकेदार पारी से उनके उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया।

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 123 रन से मैच जीता
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ मैच 123 रन से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए सैन फ्रांसिस्को ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए। जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम 13.1 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here