क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबको चौंकाते हुए 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। पिछले 2 से 3 सीजन से ही धोनी के संन्यास को लेकर खबर चलती रही है। अब आईपीएल 2025 सीजन से पहले भी धोनी ने आईपीएल को अलविदा कहने के संकेत दे दिए हैं।
Champions Trophy 2025 से बुरी तरह बेइज्जत होकर बाहर हुआ पाकिस्तान, मेजबान देश को नसीब नहीं हुई एक भी जीत
आईपीएल 2025 के शुरू होने में बेहद कम समय रह गया है और इसी बीच धोनी ने संन्यास को लेकर बड़ा हिंट दे दिया है। बता दें कि धोनी आगामी आईपीएल सीजन में एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे। नए सीजन की तैयारी के लिए जब धोनी चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आए तो उन्होंने टी शर्ट से एक बड़ा संकेत दिया।
Ibrahim Zadran ने दमदार प्रदर्शन के बाद किया खुलासा, जानिए किसे दिया ऐतिहासिक पारी का श्रेय
महेंद्र सिंह धोनी के टी शर्ट पर मोर्स कोड से वन लास्ट टाइम लिखा हुआ था। कोड को समझने के बाद से ही धोनी के फैंस बेचैन हैं। माही के इस टी शर्ट के कोड को अगर संकेत समझे तो आईपीएल 2025 के बाद धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं ऐसे में इस सीजन में धोनी का एक नया रूप देखने को मिल सकता है।
PAK vs BAN Live बारिश ने फिर बिगाड़ा खेल, पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में हुई देरी
वैसे यह पहला मौका नहीं है , जब धोनी ने रिटायरमेंट को लेकर संकेत दिए हैं। इससे पहले साल 2019 में धोनी ने कुछ इसी तरह के संकेत दिए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में धोनी ने रांची वनेड के बाद अगले दो मैचों से आराम ले लिया, जिसके कारण माही का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच उनके होम ग्राउंड रांची में हुआ था। इसके अलावा विश्व कप 2019 के दौरान धोनी ने अलग-अलग कंपनी के बल्ले का इस्तेमाल किया, जिससे भी उनके संन्यास के संकेत मिले हैं।
THA7A FOR A REASON! 🦁🔥 #Thala #DenComing #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/VewJtZxVDr
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 26, 2025
The Morse code on Ms Dhoni T-Shirt says “ONE LAST TIME”
It’s about to End 😭😭😭 pic.twitter.com/hBxwiEVgSl
— Amit Singh 𝕏 (@RockstarAmit) February 26, 2025