Home टेक्नोलॉजी MWC 2025: सबसे बड़े टेक शो में दिखी ये नई टेक्नोलॉजी, जानिए

MWC 2025: सबसे बड़े टेक शो में दिखी ये नई टेक्नोलॉजी, जानिए

19
0

MWC यानि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस दुनिया के सबसे बड़े टेक शो में से एक है। इस शो के दौरान एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन और नई तकनीक देखने को मिली। हालाँकि, इस बीच होलोग्राम तकनीक ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया। दरअसल, होलोकनेक्ट ने MWC बार्सिलोना 2025 में होलोबॉक्स को पेश किया था। यह होलोग्राम प्रौद्योगिकी का उपयोग करके वास्तविक समय में 4K रिज़ॉल्यूशन में लोगों की 3D तस्वीरें दिखा सकता है। इसका मतलब है कि आप एक बॉक्स के अंदर एक इंसान को देखेंगे। आइए इस खास तकनीक के बारे में विस्तार से जानते हैं…

यह होलोबॉक्स क्या है?

View this post on Instagram

A post shared by Rajiv Makhni | Gadget Guru (@therajivmakhni)

होलोबॉक्स एक ऐसा उपकरण है जो किसी व्यक्ति का त्रि-आयामी प्रक्षेपण बनाता है, जो उसकी वास्तविक ऊंचाई और रूप-रंग से मेल खाता है। इसका फुल साइज मॉडल काफी लोगों को पसंद आया है, लेकिन कंपनी इसका छोटा वर्जन भी पेश कर रही है। इस बक्से को देखकर ऐसा लगता है कि वास्तव में इसके अंदर कोई व्यक्ति है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसे होलोग्राम तकनीक की मदद से दिखाया गया है।

वर्चुअल मीटिंग का अनुभव बदल जाएगा

कल्पना कीजिए कि आप भारत में हैं और आपका मित्र या सहकर्मी स्पेन में बैठा है, ऐसी स्थिति में आप होलोबॉक्स के माध्यम से उससे जुड़ सकते हैं जिससे आपको ऐसा लगेगा कि आप दोनों एक ही कमरे में बैठे हैं। इसका उपयोग कई क्षेत्रों में किया जा सकता है।

इन क्षेत्रों में होगा उपयोग

इस होलोग्राम तकनीक के जरिए आप ऑनलाइन डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं और बिजनेस मीटिंग भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस होलोबॉक्स के माध्यम से शैक्षणिक सत्र और भी मजेदार बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि होलोबॉक्स के आने से वीडियो कॉल का अनुभव बिल्कुल नया रूप ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here