Home मनोरंजन Netflix पर टॉप 5 में ट्रेंड कर रही एक्शन-थ्रिल और सस्पेंस से...

Netflix पर टॉप 5 में ट्रेंड कर रही एक्शन-थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर ये फ़िल्में, आज वीकेंड पर घर बैठे कर डाले बिंजवॉच

13
0

ओटीटी न्यूज़ डेस्क – अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक देते ही हंगामा मचा दिया है। 24 घंटे के अंदर ही यह फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर आ गई है। वहीं, इसके साथ ही दूसरी फिल्में भी ट्रेंड कर रही हैं। अगर आप भी घर बैठे वीकेंड का मजा लेना चाहते हैं तो ये फिल्में देख सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Pushpa 2 – The Rule Trailer (Hindi) | Allu Arjun | Sukumar | Rashmika Mandanna | Fahadh Faasil | DSP” width=”695″>
पुष्पा 2
सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म ओटीटी पर भी छा गई है। इसका एक्सटेंडेड वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। फैंस को फिल्म में वो सीन देखने को मिलेंगे जो वो सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे। आप भी अपने परिवार के साथ बैठकर इसका मजा ले सकते हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Back in Action | Official Hindi Trailer | हिन्दी ट्रेलर” width=”695″>
बैक इन एक्शन
हॉलीवुड फिल्म ‘बैक इन एक्शन’ भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म का निर्देशन सेठ गॉर्डन ने किया है। इस फिल्म में जेमी फॉक्स, कैमरून डियाज और एंड्रयू स्कॉट मुख्य भूमिका में हैं। इसे 17 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज किया गया था।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”VENOM: THE LAST DANCE – New Hindi Trailer | In Cinemas October 24″ width=”695″>
वेनम द लास्ट डांस
अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट है। यह एक अमेरिकन सुपरहीरो फिल्म है, जिसका निर्देशन केली मार्सेल ने किया है। वहीं, टॉम हार्डी और चिवेटेल एजियोफोर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म ओटीटी की दुनिया में भी ट्रेंड कर रही है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Lucky Baskhar (Hindi) – Trailer | Dulquer Salmaan, Meenakshi | Venky Atluri | G V Prakash Kumar” width=”695″>
लकी भास्कर

दुलकर सलमान की लकी भास्कर भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म की कहानी से हर आम आदमी खुद को रिलेट कर सकता है। वीकेंड पर आप अपने परिवार के साथ इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। फिल्म में दुलकर सलमान के साथ मीनाक्षी चौधरी और सूर्या श्रीनिवास भी मुख्य भूमिका में हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Bhool Bhulaiyaa 3 (Official Trailer): Kartik Aaryan,Vidya B,Madhuri D,Triptii | Anees B | Bhushan K” width=”695″>
भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। पिछले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं, इसे 27 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। तब से यह लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here