Home टेक्नोलॉजी New Smartphone Launch Alert: Ai Pulse 2 से Narzo Power 5G तक,...

New Smartphone Launch Alert: Ai Pulse 2 से Narzo Power 5G तक, इस हफ्ते भारतीय बाजार में एंट्री मारेंगे ये धांसू फोन

1
0

यह अपकमिंग फ़ोन आज, 2 मार्च को दोपहर 12 बजे इंडियन मार्केट में कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस फ़ोन में 50 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा, 6000 mAh की बैटरी, पाँच कलर ऑप्शन, IP64 रेटिंग और Unisoc T7250 प्रोसेसर होगा। (फोटो – फ्लिपकार्ट)

Nothing 4a सीरीज़ लॉन्च डेट: Nothing कंपनी की यह नई सीरीज़ 5 मार्च को शाम 4 बजे इंडियन मार्केट में कस्टमर्स के लिए लॉन्च की जाएगी। यह नई सीरीज़ Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च की जाएगी।

Realme C83 5G लॉन्च डेट: Realme ब्रांड का यह अपकमिंग फ़ोन 7 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। 7000 mAh की बैटरी से लैस यह फ़ोन मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस, IP64 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस) और 144 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा।

Realme Narzo Power 5G लॉन्च डेट: इस हफ़्ते एक नहीं बल्कि दो नए Realme फ़ोन लॉन्च होने वाले हैं। ये फ़ोन 5 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएँगे। इस फ़ोन की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें 10001 mAh की बैटरी होगी। 144 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस फ़ोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी OIS कैमरा और 27 वॉट रिवर्स चार्जिंग जैसे फ़ीचर होंगे।

टेक्नो पॉप X लॉन्च डेट: टेक्नो कंपनी का यह आने वाला फ़ोन इस हफ़्ते 4 मार्च को दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा। यह फ़ोन 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा, फ़िलहाल इस फ़ोन के बाकी फ़ीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here