सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। यह खुशखबरी खुद सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
निकिता रॉय की नई रिलीज डेट क्या है
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। सोनाक्षी ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें! हमारी रोमांचक थ्रिलर ‘निकिता रॉय’ की अब नई रिलीज डेट आ गई है! 27 जून 2025 को बड़े पर्दे पर देखिए रहस्य का पर्दाफाश!’
फिल्म निकिता रॉय
इस फिल्म में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा परेश रावल, सुहैल नय्यर और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण निकी भगनानी, विक्की भगनानी और अंकुर टकरानी कर रहे हैं। सोनाक्षी का वर्कफ्रंट निकिता रॉय के अलावा सोनाक्षी फिल्म ‘जटाधारा’ से टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वेंकट कल्याण द्वारा निर्देशित इस सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर ड्रामा में सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सुधीर और सोनाक्षी के अलावा फिल्म में शिल्पा शिरोडकर, रेन अंजलि और दिव्या विज भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।