Xiaomi जल्द ही Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max नाम से दो नए डिवाइस लेकर आ रहा है, जिन्हें कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टीज़ करना शुरू कर दिया है। ये नए डिवाइस 2026 के दो सबसे अनोखे फ्लैगशिप डिवाइस होने वाले हैं जिनकी पहली झलक भी सामने आ गई है। टीज़र वीडियो में फ़ोन का डिज़ाइन भी सामने आया है जहाँ इस बार एक नया बोल्ड डिज़ाइन देखने को मिल रहा है। फ़ोन में पीछे की तरफ एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी है, जिसे Xiaomi ने Magic Back Screen नाम दिया है।
इतना ही नहीं, इस नई Xiaomi 17 सीरीज़ में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जनरेशन 5 प्रोसेसर भी मिलने वाला है, जिससे यह डिवाइस इस प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह चिपसेट नेक्स्ट-लेवल परफॉर्मेंस दे सकता है, जिससे ये डिवाइस सबसे पावरफुल एंड्रॉइड डिवाइस में से एक बन जाएगा। आइए जानते हैं कब लॉन्च होंगे ये दोनों डिवाइस…
Xiaomi 17 Pro, 17 Pro Max कब लॉन्च होंगे?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max इस महीने के अंत तक चीन में लॉन्च हो जाएँगे, लेकिन ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, भारत में Xiaomi रेगुलर मॉडल के साथ एक अल्ट्रा मॉडल भी पेश करता है, लेकिन इस बार कोई अल्ट्रा वेरिएंट नहीं है, इसलिए उम्मीद है कि कंपनी भारत में रेगुलर Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Pro Max ही लॉन्च करेगी।
Xiaomi 17 Pro, 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस Xiaomi 17 सीरीज़ में Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max शामिल होंगे। हालाँकि टीज़र में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस बार नए रियर डिस्प्ले की बात की जा रही है। कंपनी के मुताबिक, मैजिक बैक स्क्रीन कई कामों को आसान बना सकती है।
इसमें अलग-अलग क्लॉक फेस दिखाई दे सकते हैं। साथ ही, इस स्क्रीन से रियर कैमरे का इस्तेमाल करके सेल्फी लेना आसान होगा, यह डिस्प्ले व्यूफाइंडर का काम कर सकता है। साथ ही, इस स्क्रीन में कुछ ऐप्स के नोटिफिकेशन भी मिल सकते हैं।








