Home मनोरंजन OTT पर बजता है इन माइथोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज का डंका, अबतक नहीं...

OTT पर बजता है इन माइथोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज का डंका, अबतक नहीं देखी तो इस वीकेंड कर डाले बिंजवॉच

9
0

ओटीटी न्यूज़ डेस्क – जयदीप अहलावत एक बार फिर वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ सीजन 2 में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मौजूद हैं। इसके पहले पार्ट को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। ‘पाताल लोक’ को इसलिए पसंद किया गया क्योंकि इसकी कहानी पौराणिक संदर्भों के साथ कही गई थी। इससे पहले कई और थ्रिलर सीरीज आई हैं जो पौराणिक संदर्भों के साथ एक अलग तरह की कहानी कहती हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Paatal Lok पाताल लोक – Official Trailer | Amazon Original | 15th May 2020″ width=”695″>
पाताल लोक
साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में जयदीप अहलावत ने हाथी राम चौधरी नाम के एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। वह दिल्ली में एक हाई प्रोफाइल केस की जांच करता है। यह जांच उसे अपराध की दुनिया के साथ-साथ समाज के एक अंधेरे पक्ष से भी रूबरू कराती है। वैसे तो यह सीरीज एक क्राइम, थ्रिलर थी, लेकिन इसका कॉन्सेप्ट पौराणिक कथाओं से लिया गया था। वेब सीरीज की कहानी स्वर्ग, धरती और नर्क जैसे प्रेरक कॉन्सेप्ट से कही गई थी। ‘पाताल लोक’ सीरीज का यह कॉन्सेप्ट दर्शकों को खूब पसंद आया। अब इस सीरीज का दूसरा पार्ट यानी ‘पाताल लोक 2’ भी आ गया है। इसमें भी हाथी राम चौधरी अपराध और साजिशों के बीच उलझा हुआ नजर आता है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Asur 2 – Official Trailer | JioCinema | Arshad Warsi | Barun Sobti | Streaming Free 1 June” width=”695″>
असुर

वेब सीरीज ‘असुर’ में भी पौराणिक संदर्भों पर आधारित एक थ्रिलर कहानी बताई गई थी। इसमें अरशद वारसी ने एक फोरेंसिक एक्सपर्ट की भूमिका निभाई थी। सीरीज की कहानी की बात करें तो पौराणिक कथाओं के अनुसार कलियुग में काली नाम का एक राक्षस आएगा और सभी को अपने पाप के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर करेगा। इसी कहानी से प्रेरित होकर सीरीज का विलेन काम करता है, वह खुद को काली समझकर अपराध करता या करवाता है। विलेन तक पहुंचने और उसके अपराधों को रोकने के लिए अरशद वारसी और उनकी टीम क्या-क्या करती है, यही सीरीज की कहानी थी। वेब सीरीज ‘असुर 2’ भी आ चुकी है, जिसमें पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाया गया था। दोनों ही सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Sacred Games | Official Trailer [HD] | Netflix” width=”695″>
सेक्रेड गेम्स
नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘सेक्रेड गेम्स’ भी पौराणिक संदर्भों को लेकर बनी सीरीज थी। इसका दूसरा भाग भी बनाया गया था। दूसरे भाग में सैफ अली खान भी नजर आए थे। यह वेब सीरीज विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर आधारित थी। इस वेब सीरीज में कलयुग को खत्म करके फिर से सतयुग में प्रवेश करने की बात भी दिखाई गई है। इसके लिए पंकज त्रिपाठी का किरदार नवाजुद्दीन के किरदार की मदद लेता है। पंकज त्रिपाठी ने इसमें गुरु की भूमिका निभाई है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Hotstar Specials Presents Aarya | Official Trailer | Ram Madhvani | Sushmita Sen” width=”695″>
आर्या
सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ के भी दो सीजन आए थे। इसमें वह अपने बच्चों को अपने पिता की अपराध की दुनिया से दूर रखना चाहती है, उनकी रक्षा करना चाहती है। लेकिन कहानी में उसे अपने पिता और करीबियों से धोखा मिलता है। ऐसे में वह अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ी हो जाती है। सीरीज में कहीं-कहीं महाभारत के संदर्भ भी शामिल किए गए थे। इस सीरीज के कुछ सीन में आर्या यानी सुष्मिता सेन के किरदार के साथ भगवद गीता के कुछ श्लोक भी सुनाई देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here