Home व्यापार Petrol-Diesel Price: फिर 75 डॉलर के पार हुआ कच्चा तेल, गाड़ी में...

Petrol-Diesel Price: फिर 75 डॉलर के पार हुआ कच्चा तेल, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले यहां देखें क्या है आज आपके शहर में रेट

10
0

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी आधार पर देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमत तय होती है। हालाँकि, राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यानी 10 फरवरी 2025 के ताजा अपडेट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालाँकि, राज्य स्तर पर कीमतों में मामूली बदलाव देखा जा सकता है। आइए जानते हैं अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल और डीजल का रेट क्या है।

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 75 डॉलर को पार कर गया है। ब्रेंट क्रूड आज 75.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 71.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (सोमवार) 10 फरवरी 2025 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्या है?

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

आज नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल की कीमत यहां देखें

आज मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल की कीमत क्या है?

आज देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपये है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है। कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल की दरें यहां देखें

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत पर आधारित हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर सुबह 6 अलग-अलग शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS के जरिए चेक करें अपने शहर में तेल का रेट आपको बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी अलग-अलग होते हैं. आप अपने फोन से एसएमएस के जरिए भी रोजाना भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का आरएसपी कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here