वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 71 डॉलर के आसपास पहुंच गई हैं। इसका असर देश भर में जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को तेल की कीमतों में कटौती कर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। हालांकि, आज भी दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Petrol Price Today (17 March, 2025) – City wise list
City | Petrol Price (₹/L) | Change (₹/L)* |
---|---|---|
Lucknow | 96.57 | 0.00 |
Patna | 107.24 | -0.30 |
Pune | 106.07 | -0.24 |
Mumbai | 106.31 | 0.00 |
Kolhapur | 106.51 | -0.04 |
Ghaziabad | 96.58 | 0.14 |
Kolkata | 106.03 | 0.00 |
Ludhiana | 98.73 | 0.28 |
Mysore | 101.50 | 0.00 |
Nagpur | 106.04 | 0.00 |
Nashik | 106.86 | 0.64 |
Raipur | 102.45 | 0.13 |
Rajkot | 96.19 | 0.01 |
Ranchi | 99.84 | 0.00 |
Shimla | 97.71 | 0.00 |
Srinagar | 101.34 | 0.00 |
Surat | 96.30 | -0.12 |
Thane | 106.45 | 0.07 |
Vadodara | 96.08 | 0.04 |
Faridabad | 97.49 | 0.00 |
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 94.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल भी 18 पैसे गिरकर 87.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे घटकर 94.53 रुपये और डीजल 14 पैसे घटकर 87.61 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 94.97 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, जबकि डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 87.83 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।