Home खेल PKL 12: यूपी योद्धाज ने 3 बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स को...

PKL 12: यूपी योद्धाज ने 3 बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स को रौंदा, 8 अंक से पिछड़ने बाद की जोरदार वापसी

7
0

स्पोर्टस न्यूज डेस्क।।यूपी योद्धा ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीज़न की सबसे मज़बूत टीमों में से एक माना जाता है। विशाखापत्तनम के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में एक समय यूपी की टीम 8 अंकों से पीछे चल रही थी। उसके प्रशंसकों की उम्मीदें टूट रही थीं। लेकिन यूपी योद्धा के खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और शानदार वापसी करते हुए पटना पाइरेट्स को 34-31 से हरा दिया। पटना पाइरेट्स तीन बार की चैंपियन और पिछले सीज़न की उपविजेता टीम है।

यूपी योद्धा के लिए यह जीत इतनी आसान नहीं थी। एक समय टीम 11-19 से पीछे थी और हाफ टाइम तक 13-19 से पिछड़ रही थी। पिछड़ने के बावजूद, कप्तान सुमित सांगवान की अगुवाई में यूपी के खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी। शुरुआत में 6-3 से आगे रहने के बाद, टीम एक बार ऑल आउट हो गई, लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने अपना संयम बनाए रखा और 31वें मिनट के बाद पटना पर पूरी तरह से हावी हो गए।

PKL 12: यूपी योद्धाज ने 3 बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स को रौंदा, 8 अंक से पिछड़ने बाद की जोरदार वापसी

मैच का सबसे अहम पल 31वें मिनट में आया। भवानी ने अयान को बैककिक पर आउट कर पटना को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। फिर कप्तान सुमित ने अंकित को आउट कर पटना को ऑलआउट की ओर धकेला और उसे अंजाम देकर 26-25 की बढ़त बना ली।

मनिंदर ने एक अंक लेकर स्कोर बराबर किया और गगन ने मल्टीपॉइंटर से यूपी को 2 अंकों से आगे कर दिया। फिर महेंद्र ने मनिंदर को आउट कर बढ़त को 3 अंकों तक पहुँचाया। हालाँकि, इसके बाद यूपी ने दो अंक गँवा दिए। इसके बाद आशु ने अयान को आउट कर यूपी की बढ़त को 4 अंकों तक पहुँचाया। फिर शिवम ने एक अंक लेकर अंतर को 5 अंकों तक पहुँचाया। आखिरी मिनट में मनिंदर ने बोनस अंक लेकर स्कोर 30-33 कर दिया, लेकिन सुमित ने अयान को कैच कर न सिर्फ़ हाई-5 पूरा किया, बल्कि अपनी टीम की जीत भी पक्की कर दी। यूपी के लिए आशु ने भी हाई-5 पूरा किया, जबकि गगन ने सात और शिवम ने पाँच अंक बनाए। पटना के लिए अयान ने 9 अंक बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here