स्वस्थ रहने के लिए सही आहार का होना बेहद ज़रूरी है। आजकल आधे से ज़्यादा लोग मोरिंगा को अपने आहार का हिस्सा बना रहे हैं। मोरिंगा हमारे शरीर को ज़बरदस्त फ़ायदे भी पहुँचाता है। मोरिंगा को कई तरह से आहार में शामिल किया जा सकता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मोरिंगा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, ज़िंक जैसे कई तत्व पाए जाते हैं।
लेकिन कई लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि मोरिंगा को आहार में कैसे शामिल किया जाए। कई लोग मोरिंगा की चाय पीते हैं, तो कुछ लोग मोरिंगा के लड्डू बनाकर भी खाते हैं। इसे कई तरह से आहार में शामिल किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोरिंगा के पत्तों से पराठे भी बनाए जा सकते हैं? जी हाँ, इसके पराठे बहुत स्वादिष्ट होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मोरिंगा के पराठे खाना पसंद करते हैं।
सितंबर 2020 में फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर उन्होंने बताया था कि वह हफ़्ते में दो बार मोरिंगा के पराठे खाते हैं। उन्हें इसका स्वाद भी बहुत पसंद है। ऐसे में अगर आप भी स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं, तो मोरिंगा पराठा खा सकते हैं। हम आपको इसकी आसान रेसिपी और फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं –
मोरिंगा पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
गेहूं का आटा दो कप
मोरिंगा पाउडर दो बड़े चम्मच
एक प्याज बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई
हरा धनिया दो बड़े चम्मच कटा हुआ
अदरक एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
नमक स्वादानुसार
अजवाइन आधा छोटा चम्मच
पराठा तलने के लिए तेल/घी
पानी ज़रूरत के अनुसार
मोरिंगा पराठा बनाने की आसान विध
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें।
अब इसमें मोरिंगा पाउडर, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, नमक और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
इसके बाद, आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें।
इससे आटा सैट हो जाएगा।
अब आटे की बराबर लोइयाँ बनाकर बेलन से गोल परांठे बेल लें।
तवा गरम करें, परांठा डालें और दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें।
बाकी परांठे भी इसी तरह सेंक लें।
गरमागरम मोरिंगा परांठे को आप दही, अचार या चटनी के साथ परोस सकते हैं।
मोरिंगा के फायदे
मोरिंगा पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
यह मधुमेह के खतरे को कम करता है।
यह हृदय को स्वस्थ रखने में भी कारगर माना जाता है।
यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है।
यह वजन तेजी से कम करता है।