ओटीटी न्यूज़ डेस्क –साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि पुष्पा 2 सिर्फ मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज होगी। इस पोस्ट को देखकर फैंस भड़क गए। उनका कहना है कि पुष्पा 2 को हिंदी भाषा के साथ भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाना चाहिए। फैंस की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने पुष्पा 2 को हिंदी भाषा के साथ ओटीटी पर रिलीज कर दिया है। उन्होंने यह फैसला कुछ घंटे पहले ही लिया है।
फिल्म 4 भाषाओं में रिलीज हो रही है
नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से 28 जनवरी को एक पोस्ट शेयर की गई थी जिसमें बताया गया था कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2-रीलोडेड वर्जन 23 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज के साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जल्द ही फिल्म को मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज किया जा रहा है। इस पोस्ट में हिंदी भाषा का जिक्र नहीं किया गया था जिससे फैंस नाराज हो गए। पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस ने मांग की कि पुष्पा 2 को हिंदी भाषा में रिलीज किया जाए। यहां देखें पोस्ट…
कुछ घंटे पहले मेकर्स ने बदला फैसला
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद मेकर्स ने रातों-रात फैसला बदल दिया और पुष्पा 2 को हिंदी भाषा के साथ रिलीज करने का फैसला किया। नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘पुष्पा 2 रीलोडेड वर्जन को 23 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज के साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जा रहा है।’ अब पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है।
View this post on Instagram
क्या है रीलोडेड वर्जन?
आपको बता दें कि पुष्पा 2 पिछले साल 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस समय फिल्म की अवधि 3 घंटे 20 मिनट थी। 17 जनवरी 2025 को मेकर्स ने 23 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज के साथ फिल्म रिलीज की। इस रीलोडेड वर्जन के जुड़ने से पुष्पा 2 की अवधि बढ़कर 3 घंटे 44 मिनट हो गई। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी समान अवधि के साथ स्ट्रीम की गई है।