Home मनोरंजन Pushpa 2 Worldwide Collection: रिलीज़ के 32वें दिन भी नहीं थम रहा...

Pushpa 2 Worldwide Collection: रिलीज़ के 32वें दिन भी नहीं थम रहा ‘पुष्पा’ का तूफ़ान, वीकेंड पर वर्ल्डवाइड कूट डाले इतने करोड़

14
0

बॉक्स ऑफिस न्यूज़ डेस्क – साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों सफलता के झंडे गाड़ रही है। भारत से लेकर विदेशों तक अल्लू अर्जुन की पुष्पा- द रूल की कमाई की चर्चा है। जिसके चलते इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है। वीकेंड पर एक बार फिर पुष्पा 2 ने दुनियाभर में अपनी कमाई का डंका बजाया है और चौंकाने वाली कमाई दिखाई है। आइए जानते हैं रिलीज के 32वें दिन पुष्पा 2 ने दुनियाभर में कितना कारोबार किया।

दुनियाभर में बजा पुष्पा की कमाई का डंका
पिछले महीने 5 दिसंबर को पुष्पा 2 दुनियाभर में 12 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 290 करोड़ की कमाई करके साबित कर दिया कि पुष्पा 2 की सुनामी आने वाली है। इसी दम पर इस फिल्म ने दुनियाभर में अपनी सफलता का डंका बजा दिया है।इस बीच पुष्पा- द रूल के 32वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा जानकारी सामने आई है, जो साउथ मूवीज ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने एक्स अकाउंट पर दी है।

,
उनके मुताबिक, रिलीज के 5वें रविवार को पुष्पा 2 ने दुनियाभर में करीब 9.01 करोड़ का बिजनेस किया है, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़ गया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो यह आंकड़ा करीब 1825 करोड़ पहुंच गया है, जो अपने आप में बहुत बड़ा आंकड़ा है। अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर पुष्पा 2 ने अब तक दंगल को छोड़कर भारतीय सिनेमा की बाकी सभी फिल्मों को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

,,
कब आएगा पुष्पा का तीसरा पार्ट
पुष्पा एक सफल फिल्म फ्रेंचाइजी बन चुकी है। सीक्वल के तौर पर पुष्पा 2 ने अपने कलेक्शन के दम पर इतिहास रच दिया है, जो आने वाले समय में भी जारी रहेगा। क्योंकि मेकर्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि पुष्पाराज की कहानी तीसरे पार्ट तक जाएगी। पुष्पा द रैम्पेज इसके तीसरे पार्ट का नाम होगा। मालूम हो कि पुष्पा 3 की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है लेकिन अनुमान है कि इसे 2027 में रिलीज किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here