Home मनोरंजन Pushpa 3 पर आया अबतक का सबसे झन्नाटेदार अपडेट, डबल नहीं इस बार...

Pushpa 3 पर आया अबतक का सबसे झन्नाटेदार अपडेट, डबल नहीं इस बार होगा ट्रिपल वाइल्ड फायर

5
0

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क – पुष्पा 2 की सफलता के बाद से ही फैंस पुष्पा 3 का इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर दी है। पुष्पा 2 ने 1 महीने में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 3 को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है ये बड़ी अपडेट। फिल्म के संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने पुष्पा 3 को लेकर अहम जानकारी साझा की है। हाल ही में देवी श्री प्रसाद ने पार्ट 3 को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान कुछ खुलासे किए हैं।

देवी श्री प्रसाद ने कहा कि- “मेरे कुछ गाने पुष्पा 2 में फिट नहीं बैठते थे, लेकिन उन्हें अब पुष्पा 3 में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुष्पा के निर्देशक सुकुमार पुष्पा 3 के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, वो लगातार फिल्म की कहानी और कई अहम सीन पर काम कर रहे हैं, लेकिन पुष्पा 3 का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। देवी श्री प्रसाद ने बताया- “अल्लू अर्जुन की पुष्पा 3, पुष्पा 2: द रूल से काफी बड़ी और बेहतर होने वाली है। हमारे पास कई विचार हैं, जो आगे बढ़ने के साथ ही आकार लेंगे।

.
पुष्पा 3 का बेसब्री से इंतजार
पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन के अलावा फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘पुष्पा 3’ को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और पार्ट 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here