Home मनोरंजन Republic Day पर रिलीज़ हुआ विवेक अग्निहोत्री की The Delhi Files का टीजर,...

Republic Day पर रिलीज़ हुआ विवेक अग्निहोत्री की The Delhi Files का टीजर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

12
0

मूवीज न्यूज़ डेस्क – निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने अपनी फिल्म के जरिए घाटी के नरसंहार के दृश्य को दर्शकों के सामने पेश किया था। उन्होंने एक बार फिर ऐसी ही सच्ची घटना के इतिहास के पन्ने पलटने का जिम्मा उठाया है और अपनी आने वाली फिल्म द दिल्ली फाइल्स के जरिए वह इसे जमीनी पृष्ठभूमि पर पेश करेंगे। 26 जनवरी के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया है। जिसमें द दिल्ली फाइल्स- द बंगाल चैप्टर के एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की झलक देखने को मिल रही है।

द दिल्ली फाइल्स का टीजर रिलीज
विवेक अग्निहोत्री फिल्म द दिल्ली फाइल्स- द बंगाल चैप्टर को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। पिछले साल उनकी फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई थी और अब इसका लेटेस्ट टीजर सामने आया है। जिसे मेकर्स ने आई एम बुद्धा यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। टीजर के जरिए दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का द दिल्ली फाइल्स से फर्स्ट लुक भी सामने आया है, जिसमें वह सुनसान गलियारे में जलती जीभ के साथ भारतीय संविधान का पाठ करते नजर आ रहे हैं। सफेद दाढ़ी और पूरे जोश के साथ संविधान पढ़ते हुए उनका लुक काफी सख्त है।

.
यह क्लिप काफी उत्साह पैदा कर रही है, और मिथुन का इंटेंस अंदाज साफ नजर आ रहा है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत के इतिहास, राजनीति और समाज पर अहम सवाल उठाएगी और इसमें अग्निहोत्री की वही बोल्ड और विचारोत्तेजक कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। कुल मिलाकर फिल्म का टीजर काफी शानदार है और फैंस इसे जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”The Delhi Files: The Bengal Chapter | Official Teaser | Mithun C | Vivek A | Abhishek A | Pallavi J” width=”695″>
कब रिलीज होगी द दिल्ली फाइल्स
फिल्म के टीजर और मिथुन चक्रवर्ती के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। जिसके आधार पर द दिल्ली फाइल्स- द बंगाल चैप्टर 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में मिथुन के अलावा अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर और गोविंद नामदेव जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस फिल्म को भी द कश्मीर फाइल्स जैसी सफलता मिलती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here