Home फैशन Republic Day 2025: आज गणतंत्र दिवस पर आप भी रंग जाए तिरंगे...

Republic Day 2025: आज गणतंत्र दिवस पर आप भी रंग जाए तिरंगे के रंग में, इस खास दिन पर क्रिएट करें ट्रायकलर मेकअप लुक

15
0

त्यौहारों पर अच्छा दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर ऐसे लुक क्रिएट करते हैं कि हर कोई हमारी तारीफ करे। लेकिन गणतंत्र दिवस का खास दिन हर भारतीय के लिए खास होता है। ऐसे में हर कोई इस दिन के जश्न के लिए अच्छे से तैयार होता है। अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं और कुछ अलग लुक क्रिएट करना चाहते हैं तो इसके लिए आप तिरंगे का इस्तेमाल कर सकते हैं और एक अलग लुक क्रिएट कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप किस तरह का लुक क्रिएट कर सकते हैं।

चेहरे पर बनाएं तिरंगा
जरूरी नहीं है कि आपका मेकअप झंडे के रंग का ही हो। आप अपने चेहरे के एक हिस्से पर झंडे का रंग लगा सकते हैं। इसके लिए आपको मेकअप बेस और आंखों को सिंपल रखना होगा। इसके बाद आपको अपने गालों पर झंडा बनाना होगा। इसमें आपको गोल घेरा बनाना होगा। इस तरह आपका मेकअप लुक अलग दिखेगा। साथ ही आप अच्छी भी दिखेंगी।

,
आई मेकअप लुक को हाइलाइट करें
अगर आप अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप आंखों को अच्छे से हाइलाइट करें। इसके लिए आंखों पर तिरंगे के रंग का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इसमें स्टोन बिंदी लगाएं। बोल्ड लाइनर लगाकर इस लुक को पूरा करें। ऐसा लुक बनाकर आप 26 जनवरी की परेड देखने भी जा सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो किसी खास फंक्शन के लिए भी इसे क्रिएट कर सकती हैं।

,
फेस मेकअप लुक बनाएं

अगर आप पूरे चेहरे से अपनी भक्ति दिखाना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको आंखों पर तिरंगा रंग का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद माथे पर सफेद रंग से बिंदी लगाएं। आपको डार्क ऑरेंज कलर की लिपस्टिक लगानी होगी। इसके बाद चेहरे पर थोड़ा और ब्लश का इस्तेमाल करें। इस तरह आपका मेकअप लुक अच्छा लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here