Home मनोरंजन Republic Day 2025: आज घर बैठे परिवार के साथ एन्जॉय करे ये...

Republic Day 2025: आज घर बैठे परिवार के साथ एन्जॉय करे ये देशभक्ति मूवीज, देखकर तन-मन में लग जाएगी देशसेवा की आग

8
0

ओटीटी न्यूज़ डेस्क – भारतीय सिनेमा सिर्फ रोमांस या एक्शन फिल्मों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि देशभक्ति का जुनून भरना भी जानता है। बड़े पर्दे पर कभी भारतीय सैनिकों को देश के लिए कुर्बान होते तो कभी अंग्रेजों से आजादी के लिए लड़ते दिखाया गया है। हाल ही में देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स भी रिलीज हुई, जिसमें अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। स्काई फोर्स से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों ने गणतंत्र दिवस के मौके को और भी खास बना दिया है। आज गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आपको 26 जनवरी के मौके पर ओटीटी पर जरूर देखना चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=e8XHBK7OdFk

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Border Movie Trailer | Sunny Deol, Suniel Shetty | Hindi Bollywood Movie Trailer” width=”695″>
बॉर्डर
ओटीटी- अमेजन प्राइम वीडियो
1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित फिल्म बॉर्डर में सैनिकों के साहस को दिखाया गया है। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और पूजा भट्ट जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Lagaan Trailer | Lagaan: Once Upon a Time in India | Aamir Khan | Ashutosh Gowariker” width=”695″>
लगान
ओटीटी- जी5
अंग्रेजों को चुनौती देने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा लगान की कहानी 1893 में सेट की गई है। किसान जमीन पर लगाए गए टैक्स से छुटकारा पाने के लिए अंग्रेजों के साथ क्रिकेट खेलते हैं। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान, ग्रेसी सिंह और पॉल ब्लैकथ्रोन मुख्य भूमिकाओं में थे।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Rang De Basanti – Official Trailer 2006 | Aamir Khan |” width=”695″>
रंग दे बसंती
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
देश के युवाओं पर आधारित फिल्म रंग दे बसंती में दिखाया गया है कि कैसे दोस्तों का एक समूह एक दोस्त को खोने के बाद राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी देशभक्ति साबित करता है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म में आमिर खान, सोहा अली खान, शरमन जोशी, सिद्धार्थ, कुणाल कपूर और आर माधवन ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”‘Raazi’ Official Trailer | Alia Bhatt, Vicky Kaushal | Directed by Meghna Gulzar | 11th May 2018″ width=”695″>
राज़ी
ओटीटी- अमेजन प्राइम वीडियो
एक होशियार कॉलेज स्टूडेंट जिसे समय आने पर देश की भलाई के लिए पाकिस्तान के मिशन पर भेजा जाता है। राज़ी में आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। मेघना गुलज़ार ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”URI | Official Trailer | Vicky Kaushal, Yami Gautam, Paresh Rawal | Aditya Dhar | 11th Jan 2019″ width=”695″>
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
ओटीटी- जी5
जब उरी हमले पर आधारित उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 2019 में रिलीज हुई थी, तो इसने पूरे देश में देशभक्ति की भावना भर दी थी। उरी में सैनिकों पर हुए हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया पर आधारित फिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Samबहादुर – Official Trailer | Vicky Kaushal | Meghna Gulzar | Ronnie S | In Cinemas 01.12.2023″ width=”907″>
फिल्म- सैम बहादुर
ओटीटी- जी5
गणतंत्र दिवस को शानदार बनाने के लिए आप अपने परिवार के साथ विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ देख सकते हैं। यह फिल्म भारत के फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Fighter Official Trailer | Hrithik Roshan, Deepika Padukone, Anil Kapoor, Siddharth Anand | 25th Jan” width=”695″>
फिल्म- फाइटर
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
‘फाइटर’ पिछले साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भारतीय वायुसेना पाकिस्तानी सेना से बालाकोट स्ट्राइक और पुलवामा का बदला लेती है। ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण और करण सिंह ग्रोवर हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Mission Majnu | Sidharth Malhotra, Rashmika Mandanna | Official Trailer | Netflix India” width=”695″>
फिल्म – मिशन मजनू

OTT – नेटफ्लिक्स
आप 2025 के गणतंत्र दिवस पर फिल्म ‘मिशन मजनू’ भी देख सकते हैं। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​मुख्य भूमिका में हैं। यह एक रॉ एजेंट के मिशन पर आधारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here