आजकल शादी हो या कोई खास दिन, हर कोई नेल आर्ट करवाना पसंद करता है। नेल आर्ट आज के ट्रेंड का हिस्सा बन गया है। हर कोई इसे करवाना पसंद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे करवाने के बाद आपको नाखूनों का रंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। आप गणतंत्र दिवस के मौके पर भी इसी तरह का नेल आर्ट बना सकती हैं। इससे आपके नाखून अच्छे दिखेंगे। आइए आपको बताते हैं कि आप किस तरह का नेल आर्ट बना सकती हैं।
डॉट नेल आर्ट डिजाइन
अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने नाखूनों पर कुछ खास बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप डॉट डिजाइन वाला नेल आर्ट बना सकती हैं। इस तरह नेल आर्ट अच्छा दिखेगा। साथ ही इससे लुक और भी क्रिएटिव बनेगा। इसमें सबसे पहले आपको झंडे के तीनों रंग लगाने होंगे। इसके बाद नीले रंग के डॉट से चक्र डिजाइन बनाएं। इसके बाद इसमें जेल नेल पेंट लगाएं। इस तरह आपका नेल आर्ट पूरा हो जाएगा।
झंडे का डिजाइन बनाएं
अगर आप क्रिएटिव नहीं होना चाहती हैं तो आप सिर्फ एक उंगली के नाखून पर झंडे का डिजाइन बना सकती हैं। बाकी उंगलियों पर तीनों रंग लगाएं। इस तरह के नेल आर्ट के बाद नाखून अच्छे लगते हैं। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलता है। इसमें बहुत ज़्यादा रंग का इस्तेमाल नहीं होता।
सर्कल डिज़ाइन नेल आर्ट
अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो आप सर्किल डिज़ाइन नेल आर्ट बना सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथ पहले से ज़्यादा खूबसूरत दिखेंगे. इसमें अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें सफ़ेद रंग से सर्किल डिज़ाइन बनाया जाता है। एक उंगली पर सर्किल बनाया जाता है। इस तरह का नेल आर्ट भी हाथों की खूबसूरती बढ़ाता है। इस बार इस नेल आर्ट को ट्राई करें। इसे करवाने से आपके हाथ बेहद खूबसूरत दिखेंगे। साथ ही, आपको अपने हाथों के नाखूनों पर अलग-अलग नेल पेंट नहीं लगाना पड़ेगा।