हर त्यौहार को खास बनाने में रंगोली अहम भूमिका निभाती है। क्योंकि इसके अनोखे रंग-बिरंगे डिज़ाइन लोगों को आकर्षित करते हैं। गणतंत्र दिवस पर लोग स्कूल और ऑफिस में तिरंगे रंगोली डिज़ाइन बनाते हैं। वे झंडे वाली रंगोली या देश से जुड़ी अलग-अलग तरह की प्रेरक रंगोली डिज़ाइन बनाने की भी कोशिश करते हैं। इस दिन कई जगहों पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। अगर आप स्कूल या ऑफिस में रंगोली बनाने के लिए अच्छे डिज़ाइन की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके काम आएगा। आज के लेख में हम आपको अलग-अलग और अनोखी रंगोली डिज़ाइन बनाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
गणतंत्र दिवस रंगोली डिज़ाइन
इस छोटे आकार की रंगोली डिज़ाइन को बनाने में आपको ज़्यादा समय नहीं लगने वाला है। आप चाहें तो इसे अपने क्लासरूम में बड़े आकार में बना सकते हैं या फिर छोटे आकार में बना सकते हैं। बड़े आकार की रंगोली डिज़ाइन बनाने में भी आपको ज़्यादा समय नहीं लगने वाला है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इसमें आपको सबसे पहले एक गोल डिज़ाइन बनाना होता है और उसमें रंग भरना होता है। लोग 26 जनवरी के दिन ऐसी आसान रंगोली डिज़ाइन बनाना ज़्यादा पसंद करते हैं।
तिरंगा रंगोली डिज़ाइन
इस आसान रंगोली डिज़ाइन से बेहतर आपके लिए कुछ नहीं हो सकता। क्योंकि इसे बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने में कुल समय रंगोली के आकार पर निर्भर करता है। अगर आप गणतंत्र दिवस पर छोटी तिरंगा रंगोली डिज़ाइन बनाते हैं, तो इसे बनाने में आपको सिर्फ़ 20 मिनट लगेंगे। 20 मिनट में आप रंग भरने के साथ-साथ रंगोली का काम भी पूरा कर लेंगे। अगर आप इसे बड़े आकार का बनाते हैं, तो इसे बनाने में आपको 30 से 40 मिनट लगेंगे।
अनोखी गणतंत्र दिवस रंगोली डिज़ाइन
अगर आप रंगोली डिज़ाइन बनाने में माहिर हैं, तो आपको इस तरह की डिज़ाइन भी ट्राई करनी चाहिए। इसे बनाने में आपको थोड़ा ज़्यादा समय लगेगा, क्योंकि आपको डिज़ाइन पर काम करना होगा। लेकिन ऐसी रंगोली डिज़ाइन हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। रंग भरने के लिए बोतल का इस्तेमाल करें, ताकि रंग फैले नहीं। इसके अलावा सबसे पहले आपको डिज़ाइन को चॉक से फर्श पर बना लेना चाहिए, क्योंकि इससे आपको डिज़ाइन बनाने में परेशानी नहीं होगी।