Home मनोरंजन Republic Day 2025: इस बार के गणतंत्र समारोह में क्या कुछ होगा...

Republic Day 2025: इस बार के गणतंत्र समारोह में क्या कुछ होगा खास ? यहां जानिए थीम से लेकर मुख्य अतिथियों तक सबकुछ

2
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – 26 जनवरी 2025 को देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड देश की विविधता, सांस्कृतिक विरासत और प्रगति की झलक पेश करेगी। इस बार 26 जनवरी के समारोह में मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Today Significance 26 Jan 2024 | आज क्यों खास | आज का इतिहास | जानिए क्यों खास है 26 जनवरी का दिन” width=”695″>
परेड की मुख्य जानकारी
गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। इस बार परेड में 26 झांकियां शामिल होंगी, जिसमें 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश तथा 11 मंत्रालय और विभाग हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की झांकी महाकुंभ 2025 की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी।

,
थीम और खास झलकियां
इस साल गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास’ है, जो भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और प्रगति की कहानी बयां करती है। पहली बार थलसेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त झांकी परेड का हिस्सा बनेगी, जो देश की सैन्य ताकत और समन्वय को प्रदर्शित करेगी।

मुख्य अतिथि और कार्यक्रम
इस बार गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि हैं। यह भारत और इंडोनेशिया के बीच 75 साल के कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक भी है।

कहां-कहां से गुजरेगी परेड
गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होगी और विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर (बीएसजेड) मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से गुजरते हुए लाल किले पर समाप्त होगी।

,
मेट्रो देगी शटल सेवा
26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो में सभी टिकट धारकों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मेट्रो से परेड स्थल तक विशेष शटल सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, सी-हेक्सागन-इंडिया गेट मार्ग सुबह 9:15 बजे से लेकर मार्च करने वालों के तिलक मार्ग पार करने तक बंद रहेगा। इसके अलावा तिलक मार्ग, बीएसजेड और सुभाष मार्ग पर सुबह 10:30 बजे से दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here