Home फैशन Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर आप भी जरूर करें ट्राई मेंहदी...

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर आप भी जरूर करें ट्राई मेंहदी के ये ट्रेंडी डिजाइन, सिर्फ 20 मिनट में बन जाएंगे

2
0

अगर आप भी देश के प्रति प्यार को अलग अंदाज में जाहिर करना चाहते हैं, तो अपने हाथों पर इस तरह के मेहंदी के डिजाइंस बना सकते हैं। हाथों में मेहंदी हम हर शुभ घड़ी के मौके पर लगाते हैं। वहीं इसके कई डिजाइंस आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन हर मेहंदी का डिजाइन किसी न किसी से इंस्पायर जरूर होता है। ऐसे में गणतंत्र दिवस आने वाला है। देश के प्रति प्रेम जाहिर करने के लिए केवल कुछ ही मिनटों में बन जाएंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस…

कहां से इंस्पायर है मेहंदी के ये डिजाइन?

मेहंदी के ये डिजाइंस अपने देश भारत के प्रति प्रेम को दर्शाने के लिए हैं। इन डिजाइंस में आप भारत की सभयता और कल्चर को अलग-अलग तरीकों से दर्शा सकते हैं। इसमें आप इमारतों से लेकर फ्लोरल डिजाइन को अपने अंदाज में हाथों पर बना सकते हैं।

जय हिन्द डिजाइन मेहंदी

मिनिमल और आसान डिजाइन को हथेली पर बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप जय हिन्द लिख कर देश के प्रति अपने प्रेम को मेहंदी के जरिये जाहिर कर सकती हैं। आप चाहे तो तस्वीरे में बने डिजाइन को केवल अपनी उंगलियों पर भी बना सकती हैं। जय हिन्द की जगह आप वन्दे मातरम् भी यहां भी लिख सकती हैं।

asdas

चरखा डिजाइन मेहंदी

भारत के झंडे में बना चरखा आप आसानी से चूड़ी की मदद से हथेली पर बना सकती हैं। वहीं चाहे तो उंगलियों पर लाइन डिजाइन बनाकर बीच में छोटे-छोटे आकार के कई चरखे के डिजाइन भी बनाकर मेहंदी आर्ट को कम्प्लीट कर सकती हैं।

adsdasd

कलरफुल मेहंदी डिजाइन

सिंपल मेहंदी में थोड़ा अलग और नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरीके से आप भारत का झंडा बनाकर इसमें पेंटिंग कलर्स की मदद से डिजाइन को कम्प्लीट कर सकती हैं। इसके लिए आप पतले डिजाइन के पेंटिंग ब्रश की सहायता ले सकती हैं।

acdsda

गणतंत्र दिवस मेहंदी डिजाइन

अगर मेहंदी लगाने में एक्सपर्ट है तो इस तरह से आप देश की कई बड़ी और जानी-मानी इमारतों को मेहंदी के डिजाइन के रूप में हाथों पर सजा सकती हैं। वहीं अगर आप बिगिनर हैं तो इस तरीके के डिजाइन को बनाने के लिए आप माचिस की तिल्ली की मदद ले सकती हैं।

sdasd

झंडे के डिजाइन की मेहंदी

सिंपल और मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हथेली के बीच में इस रेके से केवल झंडे को बना सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो आप देश का नक्षा भी मेहंदी की मदद लेकर बना सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here