Home मनोरंजन Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर तैयार होने के लिए इन बॉलीवुड...

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर तैयार होने के लिए इन बॉलीवुड हसीनाओं से ले फैशन टिप्स, चुरा लेंगी हर किसी की अटेंशन

4
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – गणतंत्र दिवस स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर ज्यादातर महिलाएं सिंपल आउटफिट पहनना चाहती हैं। ऐसे में वे इन अभिनेत्रियों के तिरंगा आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं।

सारा अली खान ने व्हाइट कलर के शरारा सूट के साथ तिरंगा दुपट्टा कैरी किया है। साथ ही मिनिमल मेकअप और खुले बालों से लुक को पूरा किया है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

,
उर्वशी रौतेला ने व्हाइट कलर का अनारकली स्टाइल सूट पहना है। साथ ही उन्होंने तिरंगे के रंग का फ्लोरल स्टाइल दुपट्टा कैरी किया है। उन्होंने हाथों में तिरंगा चूड़ियां कैरी की हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को रिपब्लिक डे पर रिक्रिएट कर सकती हैं।

,
जाह्नवी कपूर ने व्हाइट कलर का सूट पहना है। साथ ही उन्होंने लाइट ग्रीन कलर का दुपट्टा कैरी किया है। सूट पर ऑरेंज और ग्रीन कलर का थ्रेड वर्क है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से रिपब्लिक डे के लिए आइडिया ले सकती हैं।

,
सारा अली खान ने सफेद चिकनकारी कुर्ती, हल्के हरे रंग का पजामा और नारंगी रंग का दुपट्टा पहना है। आप भी रिपब्लिक डे के लिए एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकते हैं।

,
सोनाली बिंद्रे ने सफेद रंग की अनारकली स्टाइल की कुर्ती पहनी है। कुर्ती पर हरे, नारंगी और कई अन्य रंगों का थ्रेड वर्क है। उनका लुक सिंपल और सोबर लग रहा है। आप भी उनके इस लुक से आइडिया ले सकते हैं।

,
उर्वशी रौतेला ने सफेद और नारंगी रंग के कॉम्बिनेशन वाली कुर्ती के साथ हरे रंग का ट्राउजर पहना है। उन्होंने तिरंगा दुपट्टा भी कैरी किया है, जिसके किनारों पर गोटा पट्टी का काम है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here