Home मनोरंजन Republic Day 2025: बॉलीवुड के इन देशभक्ति गानों के बिना अधूरा है...

Republic Day 2025: बॉलीवुड के इन देशभक्ति गानों के बिना अधूरा है गणतंत्र का त्यौहार, आज जश्न के लिए फ़ौरन प्लेलिस्ट में कर ले शामिल

5
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – भारत के संविधान को लोकतंत्र की आत्मा कहा जाता है. वहीं, डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक माना जाता है। देश का संविधान 2 साल 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। जिसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इस यादगार पल को याद रखने के लिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल पूरा देश 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी भारतवासियों में देशभक्ति की भावना अपने चरम पर होती है। इस खास मौके पर कुछ गाने जरूर सुनने चाहिए (Patriotic Songs), जो आपके दिमाग में चल रहे सारे विचारों को कुछ देर के लिए रोक देंगे। साथ ही आप देश के लिए दी गई कुर्बानियों और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से समझ पाएंगे। चलिए फिर जानते हैं इस दिन कौन से गाने प्लेलिस्ट में शामिल करने चाहिए।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Lata Mangeshkar – Aye Mere Watan Ke Logo (Live Performance)” width=”521″>
ऐ मेरे वतन के लोगों
‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ का नाम भारत के सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति गीतों की सूची में शामिल है। इसे दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने गाया था। आपको बता दें कि यह गीत 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को समर्पित है। गणतंत्र दिवस पर यह गीत एक बार अवश्य सुनना चाहिए।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Dil Diya Hai Jaan Bhi Denge Aye Watan Tere Liye | Desh Bhakti Song | 26 January Song” width=”695″>
दिल दिया है जान भी देंगे
देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ गीत अवश्य सुनना चाहिए। यह गीत वर्ष 1986 में रिलीज हुई फिल्म कर्मा का है। इस गीत को लिखने का श्रेय प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी को जाता है। देशभक्ति का महत्व सिखाने के लिए आप बच्चों को भी यह गीत सुना सकते हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Border : Sandeshe Aate Hai | संदेशे आते है हमें तड़पाते है | Sunny, Suniel, Akshaye, Deshbhakti Song” width=”695″>
संदेशे आते हैं

गणतंत्र दिवस पर फिल्म बॉर्डर का गीत ‘संदेशे आते हैं’ भी सुना जा सकता है। आपको बता दें कि यह गीत हर देशभक्ति के त्योहार पर काफी पसंद किया जाता है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”15 August Song – I Love My India | Independence Day Song | Pardes (1997)” width=”695″>
आई लव माई इंडिया
परदेस फिल्म का गाना आई लव माई इंडिया काफी पसंद किया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर शाहरुख खान की फिल्म का यह गाना सुनना एक बेहतरीन विकल्प है। यह गाना ज्यादातर भारतीयों का पसंदीदा भी है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Chak De India Song | Title Song | Shah Rukh Khan | Sukhwinder Singh | Salim-Sulaiman | Jaideep Sahni” width=”695″>
चक दे ​​इंडिया
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म का गाना ‘चक दे ​​इंडिया’ देश पर गर्व महसूस करने के लिए बेहतरीन है। यह गाना हर देशभक्ति कार्यक्रम में सुना जाता है।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”A.R. Rahman – Rang De Basanti |Aamir Khan, Soha Ali Khan |Daler Mehndi |Best Video” width=”875″>
रंग दे बसंती – आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का यह गाना आपके गणतंत्र दिवस के जश्न के लिए एकदम सही है। इसके बोल और संगीत आपके दिल में देशभक्ति का जोश भर देंगे।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Teri Mitti – Lyrical | Kesari | Akshay Kumar & Parineeti Chopra | Arko | B Praak| Manoj Muntashir” width=”695″>
तेरी मिट्टी – अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी’ का गाना ‘तेरी मिट्टी’ भी वीरों के बलिदान की गाथा है। मशहूर सिंगर बी प्राक ने इसे अपनी आवाज दी है। इस गाने को यूट्यूब पर 369 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Aisa Des Hai Mera Song | Veer-Zaara | Shah Rukh Khan, Preity Zinta | Lata Mangeshkar, Udit Narayan” width=”695″>
ऐसा देश है मेरा – शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की ‘वीर-जारा’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का गाना ‘ऐसा देश है मेरा’ आज भी हर किसी की जुबान पर है। इस गाने को लता मंगेशकर, प्रीता मजूमदार, गुरदास मान, उदित नारायण जैसे महान गायकों ने गाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here