Home मनोरंजन Republic Day 2025: Sky Force से पहले गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुईं ये...

Republic Day 2025: Sky Force से पहले गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुईं ये फिल्में, जानिए किसने मरी बाज़ी और कौन हुआ फेल

13
0

मूवीज न्यूज़ डेस्क – गणतंत्र दिवस के मौके पर कई देशभक्ति फिल्में रिलीज हुई हैं। 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने डेब्यू किया है। ‘स्काई फोर्स’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने में सफल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने महज दो दिनों में 33.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने 21.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। आइए देखते हैं कमाई के मामले में किस फिल्म ने बाजी मारी और कौन पीछे रह गई।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=””Jai Ho Salman Khan Movie Trailer” (Official) | Salman Khan, Tabu” width=”695″>
जय हो (2014)
सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ 2014 में जनवरी के महीने में सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म को गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज करना सलमान का एक रणनीतिक कदम था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस फिल्म ने भारत में कुल 117.2 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Exclusive: ‘BABY’ Official Trailer | Akshay Kumar | T-Series” width=”695″>
बेबी (2015)
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेबी’ गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले 23 जनवरी 2015 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म आतंकवाद और खुफिया मिशन पर आधारित थी। इसे दर्शकों ने खूब सराहा। भारत में फिल्म की कमाई सिर्फ 95.57 करोड़ रुपए रही, जिसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”AIRLIFT THEATRICAL TRAILER | Akshay Kumar, Nimrat Kaur | Releasing on 22nd January, 2016 |T-Series” width=”695″>
एयरलिफ्ट (2016)
अक्षय कुमार की यह फिल्म 2016 में गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही। इसने भारत में 128.10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म में निमरत कौर भी नजर आई थीं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Fighter Official Trailer | Hrithik Roshan, Deepika Padukone, Anil Kapoor, Siddharth Anand | 25th Jan” width=”695″>
फाइटर

फिल्म ‘फाइटर’ गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज हुई थी। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। इसका बजट काफी बड़ा था, जिसके कारण इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन संतोषजनक नहीं माना गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब 212.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Pathaan Trailer | Shah Rukh Khan | Deepika Padukone | John Abraham | Siddharth A | YRF Spy Universe” width=”695″>
पठान
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने 2023 में गणतंत्र दिवस के आसपास सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की। चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले शाहरुख ने इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब 543.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Manikarnika – The Queen Of Jhansi | Official Teaser | Kangana Ranaut | Releasing 25th January” width=”695″>
मणिकर्णिका
कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज हुई थी। 25 जनवरी 2019 को रिलीज हुई यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित थी। कंगना रनौत की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब 98.02 करोड़ रुपये की कमाई की।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Padmaavat | Official Trailer | Ranveer Singh | Shahid Kapoor | Deepika Padukone” width=”695″>
पद्मावत
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ ने भारत में करीब 302.15 करोड़ रुपये कमाए।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Kaabil Trailer – English Subtitles” width=”695″>
काबिल

ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘काबिल’ 25 जनवरी 2017 को गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 104.34 करोड़ रुपये कमाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here