Home लाइफ स्टाइल Republic Day Shayari 2025 पर इन शायरियों के साथ अपनों को दें...

Republic Day Shayari 2025 पर इन शायरियों के साथ अपनों को दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

8
0

26 जनवरी हम भारतीयो के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। इसी दिन साल 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था,तब से लेकर आजतक हम इस दिन को स्वाधीनता, समानता और लोकतंत्र के प्रतीक के रूप में मानते हैं।यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारा देश एक समावेशी, समाजवादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में विभिन्न आयोजन होते हैं, लेकिन दिल्ली का कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर होने वाली भव्य परेड सबसे खास होती है। इस परेड में भारतीय सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जो हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की लहर और जोश भर देता है।

गणतंत्र दिवस का मौका केवल देशभक्ति और जोश से रोम-रोम जगाने का ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को भी याद करने का है। इस मौके पर देश के जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए शायरियों से बेहतर क्या ही हो सकता है। गणतंत्र दिवस पर अपने दोस्तों और परिवार को अगर देशभक्ति और जोश से भरना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए एक से बढ़कर एक शायरियां लेकर आए हैं।

1. हम भारत के वीर सपूतों की कीमत जानते हैं।
हर दिल में तिरंगा सजा देते हैं।।

2. भारत को अपनी पहचान बना लिया है,
हम सुख-दुख में अपनों के साथ को ताकत बना लिया है।
गणतंत्र दिवस पर भी हम सब हैं साथ-साथ
दुनिया को यही संदेश दिया है।।

3. तिरंगे के रंगों में बसी है हमारी जान,
गणतंत्र दिवस पर हमारा दिल करता है सम्मान।
सजते हैं यहां दिलों में अहिंसा के विचार
हम सबका है भारत, हर दिल में है सिर्फ प्यार।।

4. गणतंत्र की शक्ति से बढ़ा है हमारा गर्व,
एकता ही है हमारे देश की शान
भारत का तिरंगा है हर दिल की पहचान।।

5. तिरंगे की शान को सलाम है, स्वतंत्रता के प्रहरी को सलाह है।
हर एक भारतीय के दिल में जोश है, उस जोश को हमारा सलाम है, सलाम है।।

6. देश है हमारा ऐसा जिस छोड़ने पर दिल कतराए
रिश्ता हमारा ऐसा जिसे तोड़कर दिल पछताए।
दिल हमारा एक है और एक ही जान
हिंदुस्तान से प्यारा नहीं कोई, यही है हमारी शान

7. गणतंत्र दिवस के मौके पर आइए करें उन्हें सलाम
जिन्होंने दिखाया हमें यह मुकाम,
खुशनसीब होता है वो जो आता है देश के काम।।

8. देश के लिए जोश न होने देंगे कम,
जब भी पड़ी जरूरत लुटा देंगे जान हम।
क्योंकि, भारत है हमारा घर
और इसपर आंच नहीं आने देंगे हम।।

9. हमारे देश का संविधान
हर किसी को देता है अधिकार का मान
इस दिन को बनाएं खास
बैठकर अपने परिवार के पास।।

10. हर भारतीय के दिल में गणतंत्र दिवस के लिए सम्मान रहे
हमेशा देश के लिए दिल में प्यार रहे,
अपनी जिम्मेदारियां ध्यान रहे
देश का झंडा हमेशा ऊंचा रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here