Home खेल Rinku Singh ने कर ली सगाई, समाजवादी पार्टी की ये नेता बनेगी...

Rinku Singh ने कर ली सगाई, समाजवादी पार्टी की ये नेता बनेगी उनकी दुल्हन

12
0

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आ रही है।दरअसल स्टार भारतीय क्रिकेटर ने समाजवादी पार्टी की नेता के संग सगाई कर ली है। उनकी जल्द ही शादी भी हो जाएगी।रिंकू सिंह ने यूपी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। प्रिया सरोज सबसे कम उम्र की सांसद हैं और वह समाजवादी पार्टी से संबंध रखती हैं।

IPL 2025 में MS Dhoni का CSK के लिए खेलना हो गया कन्फर्म, अचानक सामने आया बड़ा अपडेट

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में 25 साल की उम्र में प्रिया सरोज सांसद बन गई थीं। वो मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीती थीं। प्रिया सरोज के बारे में ज्यादा जानकारी दें तो वो सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं।उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी समरोज को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था।

PAK vs WI Live वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान का हाल बेहाल, बाबर आजम ने भी कटाई नाक

https://samacharnama.com/

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। अब सीट पर उनकी बेटी का कब्जा है।रिंकू सिंह की बात करें तो वह बेहतरीन क्रिकेटर हैं।

https://samacharnama.com/

आगामी इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली टी 20 सीरीज में भी वह खेलते नजर आएंगे।आईपीएल में वह शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली केकेआर टीम का हिस्सा हैं।रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए 30 टी 20 मैचों में 46 से भी ज्यादा के औसत से 507 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 160 से ज्यादा का रहा है। रिंकू सिंह भारतीय टीम के लिए दो वनडे मैच भी खेल चुके हैं।रिंकू सिंह ने आईपीएल में एक ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ने कारनामा भी किया हुआ है।

https://samacharnama.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here