Home मनोरंजन Sagrika Ghatge Birthday : IPL के वक्त हुआ प्यार, फिर 7 साल बड़े...

Sagrika Ghatge Birthday : IPL के वक्त हुआ प्यार, फिर 7 साल बड़े मुस्लिम क्रिकेटर से शादी, जानिए इस एक्ट्रेस की अनोखी लव स्टोरी

1
0

यह बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग और फिल्मों से ज़्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रही हैं। प्यार के लिए उन्होंने दूसरे धर्म में शादी की। उनकी लव स्टोरी दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान शुरू हुई। आइए जानते हैं कि यह हिंदू एक्ट्रेस कौन हैं, जिन्होंने अपने से सात साल बड़े मुस्लिम क्रिकेटर से शादी की।

यह एक्ट्रेस हैं सागरिका घाटगे। सागरिका आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 8 जनवरी 1986 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक हिंदू परिवार में हुआ था।

कोल्हापुर के शाहू महाराज के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली सागरिका घाटगे नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी थीं। हालांकि, उन्होंने इस फील्ड में अपना करियर नहीं बनाया।

बाद में सागरिका ने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया। उनकी पहली फिल्म ‘चक दे ​​इंडिया’ थी। 2007 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में सागरिका ने प्रीति सभरवाल का रोल निभाया था। इसके बाद वह कई और फिल्मों में भी नज़र आईं।

सागरिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान से कोर्ट मैरिज की थी। ज़हीर सागरिका से सात साल बड़े हैं। 2025 में इस कपल के घर बेटे फतेह सिंह खान का जन्म हुआ।

एक इंटरव्यू के दौरान सागरिका ने बताया कि ज़हीर ने उन्हें IPL के दौरान प्रपोज़ किया था। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता को इस रिश्ते के बारे में बताया। शुरू में एक्ट्रेस का परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। लेकिन बाद में उन्होंने भी अपनी बेटी को शादी की इजाज़त दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here