मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – सैफ अली खान के हमलावर शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के बारे में नई जानकारी सामने आई है। आज सैफ से जुड़े मामले में आरोपी शरीफुल इस्लाम को कोर्ट में पेश किया गया और इसके बाद शरीफुल इस्लाम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस को इस मामले में कई सबूत मिले हैं। अब जब शरीफुल इस्लाम को कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट ने उसकी पुलिस हिरासत बढ़ाने का फैसला किया।
सैफ के हमलावर की पुलिस हिरासत कितने दिनों के लिए बढ़ाई गई है?
इससे पहले भी आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया था। अब शरीफुल इस्लाम की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। अब इस मामले में आरोपी के वकील का बयान भी सामने आया है। वकील संदीप शेरखाने ने मीडिया के सामने कई खुलासे किए हैं। वकील ने बताया कि पुलिस ने जांच में हुई प्रगति को कोर्ट में पेश किया है। हथियार बरामद कर लिया गया है और कपड़े भी मिल गए हैं। पुलिस ने सभी चीजें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दी हैं।
वकील ने कहा पुलिस हिरासत की जरूरत नहीं
हालांकि आरोपी के वकील ने यह भी कहा कि जांच के नजरिए से आज कोई पर्याप्त कारण नहीं था जिसकी वजह से उसे पुलिस हिरासत में भेजा जाए। वकील ने कोर्ट से कहा कि आरोपी की मौजूदगी की अब जरूरत नहीं है क्योंकि हिरासत की जरूरत तब होती है जब आरोपी को कुछ दिखाना होता है। लेकिन पुलिस पहले ही फैसला ले चुकी है क्योंकि मामला काफी बड़ा हो चुका है इसलिए कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
आरोपी ने किया चौंकाने वाला दावा
इसके अलावा आरोपी शरीफुल इस्लाम का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहा शख्स वो नहीं है। आरोपी काफी डरा हुआ है। अब इस मामले में आरोपी को 5 दिन और हिरासत में रखा गया है तो कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। वैसे अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सैफ अली खान को घायल हालत में अस्पताल कौन लेकर गया था? पूरा भारत इस शख्स का नाम जानने का इंतजार कर रहा है।