गॉसिप न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उनके घर में एक बांग्लादेशी शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सैफ अली खान के इस मामले में मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की जांच जारी है। सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उन्हें घायल अवस्था में ले जाया गया था। सैफ अली के साथ हुई घटना इस समय का बड़ा मुद्दा है, जिसे लेकर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बयान दिया है। उनका कहना है कि यह उतना बड़ा मुद्दा नहीं है, जितना इसे बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भी 14 गोलियां लगी हैं।
क्या नाम कमाने के इरादे से आरोपी ने हमला किया?
दरअसल, सैफ के साथ हुई घटना के बाद शहर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभिनेता पर हुए हमले के बारे में बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “यह इतनी बड़ी घटना नहीं है, जितना आप लोगों ने इसे बना दिया है। मुझे भी 14 गोलियां लगी हैं, घटनाएं होती रहती हैं, हो सकता है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर हो। उसका इरादा नाम कमाने का था कि अगर हम सैफ अली खान को मार देंगे तो हम मशहूर हो जाएंगे। लेकिन यह इतनी बड़ी घटना नहीं है। भगवान ने सैफ अली खान को बचा लिया और अब वह ठीक भी हो रहे हैं। अब आप इस बारे में सरकार से सवाल नहीं कर सकते। सैफ अली खान पर हमला करने वाले के बारे में नई अपडेट सामने आई है। पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
केजरीवाल ने भी घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर तंज कसा
आपको बता दें कि सैफ अली खान पर हुए हमले में केजरीवाल ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने इस मुद्दे में भाजपा सरकार को घेरा है और कहा है कि जब डबल इंजन की सरकार सैफ अली खान जैसे सेलेब्रिटीज की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो आम नागरिक क्या उम्मीद कर सकते हैं।
इसके बाद केजरीवाल की कार पर भी हमला हुआ। अब इस पर भी बृजभूषण ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, “अभी केजरीवाल को किसी ने मारा है, तो बेचारा जो खुद की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है, वो दिल्ली का पूर्व मुख्यमंत्री है, उसे हर दिन मारा जा रहा है, कभी जूते से मारा जा रहा है।” आपको बता दें कि सैफ अली खान को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस को क्राइम सीन से आरोपियों के 19 फिंगरप्रिंट मिले हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस आरोपियों को क्राइम सीन पर ले जाकर सीन को रीक्रिएट कर सकती है।