Home मनोरंजन Saiyaara के बाद धमाल मचाने आ रही हैं ये 7 फिल्में और...

Saiyaara के बाद धमाल मचाने आ रही हैं ये 7 फिल्में और शोज़, अगस्त में थिएटर से लेकर OTT तक छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान

10
0

जुलाई का महीना फ़िल्म प्रेमियों के लिए बेहद ख़ास रहा है क्योंकि तीसरे हफ़्ते में अहान पांडे और अनित पड्डा की फ़िल्म ‘सैय्यारा’ रिलीज़ हुई, जिसका क्रेज़ लोगों में देखने को मिल रहा है। इस रोमांटिक-म्यूज़िकल फ़िल्म को देखने के बाद दर्शकों के इमोशन्स सोशल मीडिया पर लगातार देखने को मिल रहे हैं। यह सिलसिला अगले महीने अगस्त में भी रुकने वाला नहीं है। रोमांटिक, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फ़िल्में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा नए रियलिटी शोज़ भी दस्तक दे रहे हैं। पूरी लिस्ट यहाँ देखें…

धड़क 2
सैय्यारा में एक इमोशनल एंगल देखने को मिला था, अब अगले महीने अगस्त में जातिवाद की दीवार लांघते एक रोमांटिक कपल की कहानी देखने को मिलेगी। हम बात कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फ़िल्म धड़क 2 की जो 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

पति पत्नी और पंगा
कलर्स टीवी का नया शो पति पत्नी और पंगा भी अगले महीने दस्तक देने के लिए तैयार है। यह शो 2 अगस्त से कलर्स और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो में 7 टीवी कपल्स अपने रिश्तों की अग्निपरीक्षा देते नज़र आएंगे।

सन ऑफ़ सरदार 2
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म सन ऑफ़ सरदार 2 भी अगले महीने 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। पहले इसे 25 जुलाई को रिलीज़ किया जाना था।

वॉर 2
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म वॉर 2 अगले महीने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा।

सारे जहाँ से अच्छा
बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक गांधी की फिल्म सारे जहाँ से अच्छा की घोषणा कुछ दिन पहले की गई थी। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 1 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालाँकि यह फिल्म प्राइम पर आ चुकी है, लेकिन अब इसे देखने के लिए आपको किराया देना होगा।

छोरियाँ चली गाँव

ज़ी टीवी और ज़ी5 पर एक नया रियलिटी शो “छोरियाँ चली गाँव” शुरू हो रहा है। इस शो में, लोकप्रिय टीवी हसीनाएँ गाँव की जीवनशैली में जीवन जीती नज़र आएंगी। यह शो 3 अगस्त से शुरू हो रहा है।

कौन बनेगा करोड़पति 17

अमिताभ बच्चन का क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति 17 भी अगले महीने अगस्त से दस्तक देने के लिए तैयार है। यह शो 11 अगस्त को सोनी टीवी और सोनी लिव पर प्रीमियर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here