Home मनोरंजन Salman के साथ नहीं की एक भी फिल्म लेकिन SRK संग लगा...

Salman के साथ नहीं की एक भी फिल्म लेकिन SRK संग लगा दी हिट की लाइन ? दीपिका के बर्थडे पर जाने क्या है इसका राज़

13
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – दीपिका पादुकोण का नाम सुनते ही दर्शकों के मन में एक खूबसूरत, टैलेंटेड एक्ट्रेस की छवि बन जाती है। इस छवि को बनाने के लिए दीपिका पादुकोण ने बहुत मेहनत की है। अपने अब तक के करियर में कई एक्टर्स के साथ काम कर चुकी दीपिका सलमान के साथ पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। इसकी क्या वजह है? साथ ही शाहरुख उन्हें बार-बार अपनी फिल्मों में क्यों कास्ट करते हैं? करियर के अलावा दीपिका की पर्सनल लाइफ भी उतार-चढ़ाव से भरी रही है, लेकिन अब वह खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

सलमान खान के साथ नहीं की कोई फिल्म
सलमान खान हमेशा से दीपिका पादुकोण के साथ फिल्मों में काम करना चाहते थे। जब दीपिका मॉडलिंग करती थीं, तब सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म में रोल ऑफर किया था, लेकिन दीपिका फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं। इस ऑफर के दो साल बाद दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में एंट्री की। बाद में भी सलमान खान ने दीपिका पादुकोण को कई बार अपनी फिल्में ऑफर कीं, लेकिन उन्हें वो रोल पसंद नहीं आए। ऐसे में यह कभी संयोग नहीं था कि सलमान और दीपिका पादुकोण एक फिल्म में काम कर पाएं। सलमान खान के इतने सारे फिल्मों के ऑफर ठुकराने के बावजूद दीपिका के उनके साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। वह सलमान खान का काफी सम्मान करती हैं।

.
शाहरुख खान के साथ उन्हें ज्यादा पसंद किया गया
दीपिका ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की थी। आगे भी दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए। फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ हाल की फिल्में हैं जिनमें दीपिका और शाहरुख साथ नजर आए। काजोल के बाद दर्शकों को दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख खान पर्दे पर ज्यादा पसंद आते हैं। इन दोनों की ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं।

चर्चा में रिश्ते
अगर करियर से अलग दीपिका के रिलेशनशिप की बात करें तो उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। इनमें रणबीर कपूर, सिद्धार्थ माल्या, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी जैसे नाम शामिल थे। रणबीर कपूर के साथ दीपिका का रिश्ता काफी लंबा चला, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। फिर दीपिका पादुकोण की जिंदगी में रणवीर सिंह की एंट्री हुई, दोनों ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। पिछले साल यानी 2024 में रणवीर सिंह और दीपिका के घर एक नन्ही परी आई, दोनों ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है।

.
इन फिल्मों ने बदली छवि
अपने करियर के शुरुआती दौर में दीपिका पादुकोण ने ग्लैमरस रोल किए, वो हीरो की प्रेमिका बनती रहीं। फिर दीपिका पादुकोण ने ‘पीकू’ और ‘पद्मावत’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्में कीं, इन फिल्मों ने दीपिका की छवि को काफी हद तक बदल दिया, वो एक बहुमुखी अभिनेत्री बन गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here