मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – इंडियन आइडल 10 के विजेता सलमान अली को शो जीतने के बाद जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत और संघर्ष किया है। अब उन्होंने अपने करियर में अपनी खास पहचान बना ली है। इससे पहले वे सा रे गा मा लिटिल चैंप के फर्स्ट रनर अप भी रहे थे।सलमान अली आज अपना 27वां जन्मदिन (हैप्पी बर्थडे सलमान अली) मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
कई गाने गाए
सलमान अली का जन्म 14 जनवरी 1998 को हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना में हुआ था। उनके परिवार की पिछली चार पीढ़ियां संगीत से जुड़ी रही हैं। इसलिए उन्हें बचपन से ही संगीत की शिक्षा मिली। उन्होंने घर में अभाव और गरीबी देखी थी। बचपन में जागरण में गाते हुए उन्होंने सा रे गा मा लिटिल चैंप और इंडियन आइडल तक का सफर पूरा किया। शो जीतने के बाद वे सलीम सुलेमान के साथ जमीन के कुछ एपिसोड में भी नजर आए थे। शायद आपको पता न हो लेकिन उन्होंने वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर सुई धागा का प्रमोशनल गाना भी गाया था।
सलमान खान ने दिया ब्रेक
लेकिन, सलमान खान ने सबसे बड़ा ब्रेक सलमान अली को दिया। उन्होंने सलमान अली को ‘दबंग 3’ में गाने का ऑफर दिया। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरीज चंद्रगुप्त मौर्य का थीम सॉन्ग भी गाया जो काफी पॉपुलर हुआ। सलमान अली ने जय हो में ‘सैटेलाइट शंकर’ और दबंग 3 में आवारा गाना गाकर अपनी खास पहचान बनाई।
कई रियलिटी शो में आए नजर
सलमान अली म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोजर और सिंगर अंकित तिवारी के साथ जी टीवी के रियलिटी शो प्रो म्यूजिक लीग में बतौर कैप्टन नजर आए। इसके अलावा सुरेश रैना इस शो के ब्रांड एंबेसडर थे। इस शो से सलमान अली को काफी लोकप्रियता भी मिली। लोगों ने इस शो को काफी पसंद किया। इंडियन आइडल जीतने के बाद सलमान अली म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं। उनके कुछ म्यूजिक एल्बम भी रिलीज हो चुके हैं।