समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में हुए विवाद के बाद सभी कॉमेडियन घबराए हुए नजर आ रहे हैं। इस विवाद का असर अन्य हास्य कलाकारों पर भी पड़ रहा है। हाल ही में लोकप्रिय कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी का शो भी रद्द कर दिया गया था। वहीं, अब हर्ष गुजराल को लेकर भी एक खास अपडेट सामने आई है। हर्ष गुजराल इन दिनों अपने रियलिटी शो एंगेज्ड को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके साथ शो में उर्फी जावेद भी नजर आ रही हैं।
द एस्केप रूम के सभी एपिसोड हटा दिए गए हैं।
वहीं इस नए शो की बढ़ती लोकप्रियता के बीच कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद फैंस को भी झटका लग सकता है। कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं। उनके लोकप्रिय शो द एस्केप रूम के सभी एपिसोड अब यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि हर्ष गुजराल ने खुद ही अपने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से डिलीट कर दिए हैं। इसे देखकर प्रशंसक भी हैरान हैं। हर कोई जानना चाहता है कि कॉमेडियन ने ऐसा क्यों किया?
हर्ष गुजराल के शो को हटाए जाने और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के बीच क्या संबंध है?
कहा जा रहा है कि हर्ष गुजराल ने अपने शो द एस्केप रूम के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए होंगे, क्योंकि हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर बवाल मचा हुआ है। उस शो में अभद्र भाषा के प्रयोग पर कार्रवाई की जा रही है। यह मामला काफी आगे बढ़ चुका है और इस शो के मेहमान भी परेशानी में पड़ गए हैं। अब यह संभव है कि हर्ष गुजराल को यह सब देखने के बाद अपने शो के एपिसोड हटाने पर मजबूर होना पड़ा हो। दरअसल, इस शो में भी लोग एक पैनल पर बैठकर इसी तरह हंसी-मजाक करते थे। अब हर्ष गुजराल ने खुद को विवाद में फंसने से बचाने के लिए यह कदम उठाया होगा।
द एस्केप रूम के वीडियो इंस्टाग्राम पर उपलब्ध हैं।
हर्ष गुजराल नहीं चाहेंगे कि वह रैना की तरह किसी विवाद में फंसे। हालांकि, इस शो के वीडियो अभी भी हर्ष गुजराल के इंस्टाग्राम चैनल पर उपलब्ध हैं। वहां से कॉमेडियन ने ये वीडियो नहीं हटाए हैं। अब प्रशंसक उनके इस फैसले को समझ नहीं पा रहे हैं। यूट्यूब चैनल से वीडियो डिलीट करना और इंस्टाग्राम पर नहीं, अब हर्ष गुजराल का यह फैसला लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।