गॉसिप न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लेकिन कई बार ज्यादा फैंस परेशानी का सबब भी बन जाते हैं। कल सारा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब वह राउरकेला हॉकी स्टेडियम पहुंचीं। जैसे ही लोगों को पता चला कि सैफ की नवाबजादी वहां आई हैं तो उन्होंने एक झलक पाने के लिए स्टेडियम का दरवाजा तोड़ दिया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं सारा के फैंस अब इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर सारा कैसी हैं।
सारा को देखने के लिए मची भगदड़
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक कल ओडिशा के राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में हॉकी इंडिया लीग का आखिरी दिन था। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी पहुंचीं और उन्होंने अपना डांस परफॉर्मेंस भी दिया। उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस लाइन में खड़े थे। स्टेडियम में जगह की कमी के कारण मेन गेट बंद था, जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस भड़क गए और दरवाजा तोड़ दिया।
कई लोग घायल
इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि अभी तक सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। लेकिन जो लोग घायल हुए हैं उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने भगदड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया, लेकिन प्रशंसकों ने इसकी भी परवाह नहीं की।
Rourkela ka dher Sara Pyar for Sara Ali Khan pic.twitter.com/q955FfUjlE
— Rourkela Shines (@RourkelaShines) February 1, 2025
कैसी हैं सारा
जैसे ही सारा अली खान के प्रशंसकों को इस भगदड़ मामले के बारे में पता चला, वे चिंतित हो गए कि सारा कैसी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारा बिल्कुल ठीक हैं, उन्होंने इस समारोह में तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा गाना भी गाया। सारा की मौजूदगी ने समारोह की रौनक बढ़ा दी, लेकिन भगदड़ ने उस रौनक को फीका कर दिया।