बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज सिनेमा जगत की ए-लिस्ट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वह बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं और उनकी कई ऐसी फिल्में भी रही हैं, जो काफी विवादित भी रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में हिंदी सिनेमा के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है, लेकिन अब तक सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड शाहरुख खान के पास है। दोनों ने करीब 5 फिल्मों में काम किया और उनकी पांचों फिल्में हिट रहीं। यहां तक कि सिर्फ दो फिल्मों ने ही दो हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि शाहरुख खान एक्ट्रेस के लिए कैसे लकी चार्म हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं।
उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी। उनके एक्टिंग करियर को करीब 16 साल हो चुके हैं और इन सालों में एक्ट्रेस ने 39 फिल्मों में काम किया है। अपने फिल्मी करियर में एक्ट्रेस को 52 बड़े अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। दीपिका ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन, उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहीं। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और ये फिल्म हिट रही थी। यहीं से एक्ट्रेस की किस्मत चमक गई। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि किंग खान उनके लिए लकी चार्म हैं। जिस भी फिल्म में उनकी जोड़ी बनी वो हिट रही और बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। ‘कल्कि 2898 ई.’ जैसी फिल्म से वो इतनी कमाई नहीं कर पाईं। आइए आपको दीपिका और शाहरुख की जोड़ी की हिट फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो बताती हैं कि हिट होने के साथ ही ये एक-दूसरे के लिए लकी चार्म भी हैं।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Om Shanti Om Trailer (2007) | Deepika Padukone, Shahrukh Khan” width=”875″>
ओम शांति ओम
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी सबसे पहले ‘ओम शांति ओम’ में नजर आई थी। इसमें अर्जुन रामपाल विलेन के तौर पर नजर आए थे। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। सिर्फ फिल्म ही हिट नहीं हुई थी। इसमें किंग खान और दीपिका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म का बजट 40 करोड़ था जबकि इसका कलेक्शन 100 करोड़, 150 करोड़ से ज्यादा रहा था। किसी भी अभिनेत्री के लिए डेब्यू के तौर पर 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करना बड़ी बात होती है। फिल्म की सफ़लता के साथ-साथ उनकी जोड़ी भी ब्लॉकबस्टर रही और बाद में दोनों कई फिल्मों में पर्दे पर नज़र आए।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”OFFICIAL TRAILER – Chennai Express – Theatrical Trailer – Shah Rukh Khan & Deepika Padukone” width=”695″>
चेन्नई एक्सप्रेस
दीपिका और शाहरुख़ ख़ान की दूसरी फ़िल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ थी। इस फ़िल्म को नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी मिली, लेकिन इसके बावजूद इसने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल का प्रदर्शन किया। दैनिक भास्कर के मुताबिक़, यह फ़िल्म 70 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन इसने 423 करोड़ का कलेक्शन किया। यह फ़िल्म इस जोड़ी की कमर्शियली हिट फ़िल्मों में से एक रही है। फ़िल्म की कहानी की भले ही आलोचना हुई हो, लेकिन इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Exclusive: Happy New Year Official Trailer | Shahrukh Khan | Deepika Padukone” width=”695″>
हैप्पी न्यू ईयर
दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ भी हिट रही। किंग ख़ान दीपिका को यहां तीसरी बार हिट फ़िल्म दिलाने में लकी साबित हुए। यह फ़िल्म 150 करोड़ के बजट में बनी थी जबकि फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 394 करोड़ का कारोबार किया। यहां एक्ट्रेस ने अपने करियर की एक हिट फ़िल्म अपनी लिस्ट में जोड़ ली।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Pathaan Trailer | Shah Rukh Khan | Deepika Padukone | John Abraham | Siddharth A | YRF Spy Universe” width=”695″>
पठान
दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आईं। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। फिल्म में एक्ट्रेस की भगवा बिकिनी को लेकर मामला काफी गरमा गया। तमाम विवादों के बाद भी जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसे 240 करोड़ के बजट में बनाया गया था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ की कमाई की।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Jawan | Official Trailer | Shah Rukh Khan, Vijay Sethupathi, Nayanthara, Deepika Padukone” width=”695″>
जवान
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी ‘जवान’ में भी नजर आई थी। हालांकि, इस फिल्म में एक्ट्रेस ने कैमियो किया था। लेकिन, कुछ मिनटों के इस रोल से उन्होंने फिल्म में सारी लाइमलाइट चुरा ली। इसे 300 करोड़ के बजट में बनाया गया था जबकि फिल्म ने 1148 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी ने फिर से लाइमलाइट चुरा ली।
एक साल में दी 2 हिट फिल्में, किया 2000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस
जैसा कि आपने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्मों की लिस्ट देखी। दोनों ने 5 फिल्मों में काम किया और ज्यादातर फिल्में कम बजट की थीं। लेकिन, उनकी कमाई कमाल की थी। यह जोड़ी हिट है और इनकी हिट फिल्मों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका और शाहरुख दोनों एक दूसरे के लिए लकी चार्म हैं। लेकिन, किंग खान ने दीपिका को उनके करियर की शुरुआत में ज्यादा हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं, 2023 में दोनों की जोड़ी दो फिल्मों ‘जवान’ और ‘पठान’ में नजर आई और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही लेकिन, उस साल इस जोड़ी वाली फिल्म ने एक साल में दो फिल्मों से दो हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। ऐसे में इसे हिट जोड़ी के साथ-साथ लकी जोड़ी के तौर पर भी देखा जा रहा है।