वैश्विक बाजारों के साथ मिले-जुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार (19 फरवरी) को लाल और हरे निशान में झूलने के बाद मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुए।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज गिरावट के साथ 75,787 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75,581 अंक तक फिसल गया था। अंत में, सेंसेक्स 28.21 अंक या 0.04% की गिरावट के साथ 75,939.18 पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 भी गिरावट में खुला। कारोबार के दौरान यह 23,049 अंक के उच्चतम स्तर तथा 22,814 अंक के न्यूनतम स्तर तक गया। अंत में यह 12.40 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 22,932 पर बंद हुआ।