Home मनोरंजन Sikandar का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर! अब ईद...

Sikandar का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर! अब ईद पर रिलीज़ नहीं होगी फिल्म, इस हसीना के कारण बिगड़ा ‘भाईजान’ का खेल

2
0

बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क – सलमान खान की सिकंदर इस साल ईद पर रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने इस तारीख पर मुहर लगा दी है। हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी खत्म नहीं हुई है। लेकिन मेकर्स साथ-साथ पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी कर रहे हैं। कुछ समय पहले पता चला था कि फिल्म का आखिरी शेड्यूल 10 जनवरी से मुंबई में शूट किया जाएगा। लेकिन 10 जनवरी को पता चला कि रश्मिका मंदाना चोटिल हो गई हैं, इसलिए शूट कैंसिल कर दिया गया है। तब एक्ट्रेस ने मेकर्स से माफी भी मांगी थी। रश्मिका मंदाना ने एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि जिम में उन्हें चोट लग गई है। वो अगले कुछ हफ्ते और महीने आराम कर रही हैं। वो जल्द ही कुबेर, थामा और सिकंदर के सेट पर वापसी करेंगी। इस दौरान उन्होंने अपने डायरेक्टर्स से माफी मांगी थी। लेकिन अब उनके नए वीडियो ने सिकंदर के फैन्स की टेंशन बढ़ा दी है।

क्या ईद पर नहीं आएगी सलमान की सिकंदर?
हालांकि सिकंदर के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग रोके जाने के बाद एक और अपडेट आया था। कहा गया था कि शूट कैंसिल नहीं किया गया है, काम जारी है। लेकिन रश्मिका मंदाना ने जो अपडेट दिया है उसके मुताबिक उनका हिस्सा अटका हुआ है. उनके वापस आने पर ही यह पूरा हो पाएगा। अब नए वीडियो में वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इसमें वह व्हीलचेयर पर जाती नजर आईं। रश्मिका मंदाना जैसे ही कार से उतरीं, वह एक पैर पर कूद गईं और व्हीलचेयर पर बैठ गईं। इस दौरान रश्मिका मंदाना ने अपना चेहरा भी हैट से छिपा रखा था।

View this post on Instagram

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

जिस तरह से एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में कुछ और हफ्ते लगेंगे। अब ‘सिकंदर’ के मेकर्स क्या प्लानिंग कर रहे हैं? मार्च में ही ईद है, ऐसे में पोस्ट प्रोडक्शन, बदलाव, प्रमोशन समेत कई बड़े काम बाकी हैं। अगर रश्मिका मंदाना का हिस्सा समय पर शूट नहीं हुआ तो फिल्म की रिलीज अटक सकती है। हाल ही में रश्मिका की फिल्म पुष्पा 2 ने 1800 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अब वह सिकंदर में नजर आएंगी।

.
क्या मेकर्स रश्मिका का इंतजार करेंगे?
अगर रश्मिका को ठीक होने में एक महीना और लगता है तो मेकर्स क्या करेंगे? क्या उनके सीन्स के बिना ही फिल्म को फाइनल करने का प्लान होगा या फिर फिल्म को आगे के लिए टाल दिया जाएगा। दरअसल, रश्मिका मंदाना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे फैंस की टेंशन बढ़ गई है। तरह-तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। ये भी पूछा गया है कि क्या सिकंदर ईद पर नहीं आएगा? अब मेकर्स ही कुछ कंफर्म कर सकते हैं। सभी को उनके अपडेट का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here