बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की शानदार शुरुआत की है। यह मैच 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है। बांग्लादेश ने पहले दिन दमदार बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 292 रन बनाए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (136) और अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (105) ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया। श्रीलंका के गेंदबाज थारिंडू रत्नायके ने बांग्लादेश के दो जल्दी विकेट चटकाकर टीम को शुरुआत में ही मुश्किल में डाल दिया था। उन्होंने शादमान इस्लाम को आउट कर दूसरा विकेट चटकाकर बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 45 रन कर दिया। ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी की रणनीति सफल हो जाएगी, लेकिन शांतो और मुशफिकुर ने मिलकर श्रीलंका की योजना को नाकाम कर दिया।
Next level celebration 🔥🔥🤣
Celebration Warh jane lage thi🤣#SLvBAN pic.twitter.com/IQ1OY8a1lf— Shah Jahan 56 (@ShahJahanba56)
June 17, 2025
शांतो और मुशफिकुर ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 247 रन की साझेदारी की। शांतो ने आक्रामक बल्लेबाजी की और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। पहले दिन के खेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शान्तो अपना शतक पूरा करने के बाद जश्न मनाने के लिए उछल पड़ते हैं। जैसे ही वह आक्रामक जश्न मनाने लगते हैं, एक गेंद तेज गति से उनकी ओर आती है। यह देखकर वह अपने होश खो बैठते हैं। बड़ी मुश्किल से वह अपनी गति पर काबू पाते हैं और गेंद को चकमा देकर फिर अपना जश्न पूरा करते हैं। वहीं, मुशफिकुर उनका अच्छा साथ देते हैं। दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़कर बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक शान्तो 136 और मुशफिकुर 105 रन बनाकर नाबाद थे। एक समय मुश्किल में दिख रही बांग्लादेश की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 292 रन बना लिए थे। एंजेलो मैथ्यूज के आखिरी टेस्ट मैच में श्रीलंकाई गेंदबाज अपनी शुरुआती सफलता को बरकरार नहीं रख पाए। प्रभात जयसूर्या और थारिंडू रत्नायके की स्पिन जोड़ी ने 61 ओवर फेंके और सिर्फ दो विकेट लिए। पांच गेंदबाजों के साथ खेलने के बावजूद श्रीलंकाई गेंदबाजों को ज्यादा सफलता नहीं मिली। अब बांग्लादेश बड़ा स्कोर बनाने की स्थिति में है। उन्होंने WTC के इस नए चक्र में अच्छी शुरुआत की है।