Home मनोरंजन Sonakshi Sinha अस्पताल में भर्ती, वायरल की चपेट में आईं दबंग गर्ल

Sonakshi Sinha अस्पताल में भर्ती, वायरल की चपेट में आईं दबंग गर्ल

4
0

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी अपने फैंस के साथ अपनी अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की तबीयत खराब हो गई है और सोनाक्षी ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। आइए जानते हैं सोनाक्षी को क्या हुआ और उनकी तबीयत कैसी है?

सोनाक्षी सिन्हा हुईं ‘वायरल’

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ये लड़की वायरल हो गई है। पोस्ट की बात करें तो सोनाक्षी ने इसमें एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस तौलिए से सिर से मुंह तक ढककर स्टीम ले रही हैं और उनका बुरा हाल है।

जहीर की पत्नी का ख्याल

वीडियो में जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं, जो अपनी पत्नी का ख्याल रख रहे हैं। इसी बीच जब सोनाक्षी खांस रही होती हैं और स्टीम ले रही होती हैं, तो जहीर कोई गाना गुनगुना रहे होते हैं। कुल मिलाकर जहीर अपनी पत्नी का अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। वहीं, अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूजर्स इस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

यूजर्स ने जल्द ठीक होने की दुआ भी की

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि सोना जल्दी ठीक हो जाओ. दूसरे यूजर ने कहा कि जहीर कितने केयरिंग हैं. तीसरे यूजर ने कहा कि प्लीज आप दोनों अपनी आंखें नीचे कर लो. एक और यूजर ने कहा कि आपको आराम करना चाहिए. एक और ने लिखा कि आप अपना ख्याल रखो और जल्दी ठीक हो जाओ. ऐसे कमेंट करके लोगों ने एक्ट्रेस से अपना ख्याल रखने को कहा है.

सोनाक्षी का वर्कफ्रंट

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल पूरा होने वाला है. जी हां, साल 2024 में 23 जून को दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी. दोनों की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं. सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आएंगी. इस फिल्म से सोनाक्षी साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं. देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here