Home व्यापार Stock Market Closing: उठापटक के बाद हल्की गिरावट के साथ बना हुआ...

Stock Market Closing: उठापटक के बाद हल्की गिरावट के साथ बना हुआ बाजार, निफ्टी 23,688 पर सेंसेक्स 78,148 पर हुआ क्लोज़

13
0

बिज़नेस न्यूज़ डेस्क – बुधवार (8 जनवरी) को दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार निचले स्तरों से संभले। निफ्टी 18 अंक गिरकर 23,688 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 78,148 और निफ्टी बैंक 367 अंक गिरकर 49,835 पर बंद हुआ। सुबह कमजोर शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी बेहद मामूली बदलाव के साथ लाल और हरे निशान के बीच झूलते नजर आए। लेकिन इसके बाद बाजार ने भारी गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स 580 अंक गिरकर 78,600 के स्तर पर आ गया। निफ्टी 170 अंकों की गिरावट के साथ 23,500 के आसपास कारोबार करता नजर आया। बैंक निफ्टी 790 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 49,400 के स्तर पर रहा। मिडकैप 100 इंडेक्स में 1100 अंकों की गिरावट और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 400 अंकों की गिरावट रही।

क्यों आई बाजार में गिरावट?
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि मिड-स्मॉलकैप शेयरों ने मूड खराब किया। महंगे वैल्यूएशन की चिंता के चलते तेज बिकवाली हुई। रिलायंस और ऑयल एंड गैस शेयरों में मजबूती के चलते निफ्टी में गिरावट कम रही। कमजोर जीडीपी अनुमान के चलते बैंकिंग शेयरों में तेज बिकवाली हुई। निफ्टी के लिए 23350-23500 मजबूत सपोर्ट रहेगा, 23700-23800 ऊपरी रेंज रहेगा। बैंक निफ्टी के लिए 49075-49375 मजबूत सपोर्ट रहेगा, 50200-50450 ऊपरी रेंज रहेगा। अगर निफ्टी 23500, बैंक निफ्टी 49750 के नीचे बंद होता है तो कमजोरी बढ़ेगी।

डॉ रेड्डी, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, रिलायंस, पावरग्रिड सुबह निफ्टी पर तेजी में थे। वहीं, टेक महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, विप्रो, एसबीआई लाइफ में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 9 शेयर हरे निशान में थे, बाकी 21 शेयरों में गिरावट रही। सबसे ज्यादा गिरावट जोमैटो में रही। इसके बाद अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचयूएल जैसे शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, रिलायंस, टीसीएस, मारुति, एमएंडएम, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक बढ़त में रहे।

पिछले क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 120 अंक बढ़कर 78,319 पर खुला। निफ्टी 39 अंक बढ़कर 23,746 और बैंक निफ्टी 1 अंक गिरकर 50,201 पर खुला। हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में मामूली बढ़त रही, बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में रहे।आज थोड़े कमजोर ग्लोबल ट्रिगर्स रहे। कल अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही। उसके ऊपर से धीमी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बाजार के लिए निगेटिव खबर हो सकती है। सरकार ने मंगलवार को आर्थिक वृद्धि के अनुमान जारी किए। सरकार को पहले अग्रिम अनुमान में 6.4 फीसदी जीडीपी ग्रोथ की उम्मीद थी। इस वित्त वर्ष में देश की आर्थिक रफ्तार पिछले 4 सालों में सबसे धीमी रह सकती है। सुबह निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 23,768 के आसपास कारोबार कर रहा था। प्री-ओपनिंग में बाजार के मामूली बढ़त के साथ खुलने के संकेत मिले थे। निवेशकों के लिए एक अहम खबर यह है कि एफएंडओ में 6 नए शेयर शामिल होंगे। कैस्ट्रॉल, ग्लैंड फार्मा, एनबीसीसी, फीनिक्स मिल्स, सोलर इंडस्ट्रीज और टोरेंट पावर 31 जनवरी से प्रवेश करेंगे।

वैश्विक बाजारों से अपडेट
कल अमेरिका में ब्याज दरों में कमी न होने की आशंका और टेक शेयरों में बिकवाली के चलते बाजारों में गिरावट आई। मजबूत शुरुआत के बाद डाउ दिन के उच्चतम स्तर से 400 अंक टूटकर 180 अंक नीचे बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 375 अंक गिरा। 95 फीसदी विशेषज्ञों को इस महीने होने वाली यूएस फेड मीटिंग में ब्याज दरों में गिरावट की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा 10 साल के यूएस बॉन्ड यील्ड में आठ महीने में पहली बार उछाल आया है और यह 4.7 फीसदी पर पहुंच गया है।

आज आने वाले फेड मिनट्स से पहले डाउ फ्यूचर्स में करीब 30 अंक की तेजी थी। निक्केई 300 अंक फिसल गया। कच्चा तेल एक फीसदी बढ़कर 3 महीने के उच्चतम स्तर 77 डॉलर से अधिक पर पहुंच गया है। सोना 15 डॉलर बढ़कर 2665 डॉलर पर बंद हुआ है जबकि चांदी लगातार चौथे दिन 30 डॉलर से ऊपर मजबूत बनी हुई है। घरेलू बाजार में सोना 350 रुपये बढ़कर 77,500 के ऊपर बंद हुआ जबकि चांदी करीब 300 रुपये बढ़कर 90800 के ऊपर बंद हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here