टी20 क्रिकेट में कई दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं। क्रिकेट के इस प्रारूप में बल्लेबाज़ तेज़ी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। टी20 प्रारूप में कई दिग्गज ऐसे रहे हैं जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए छक्के लगाए हैं। ऐसे में आज हम आपको टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज़ के बारे में बताने जा रहे हैं।
रोहित शर्मा
टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत के वनडे प्रारूप के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 205 छक्के लगाने का ऐतिहासिक कारनामा किया है। रोहित ने अपने करियर में खेले 159 मैचों की 159 पारियों में 4231 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन रहा है और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 140.76 का रहा है। फ़िलहाल, रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेल रहे हैं। भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद, उन्होंने 29 जून 2024 को संन्यास की घोषणा की।
मार्टिन गप्टिल
इस सूची में दूसरा नाम कीवी खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल का है। गप्टिल ने अपने करियर में खेले गए 122 मैचों की 118 पारियों में 3531 रन बनाए हैं। गप्टिल ने अपने टी20 करियर में 173 छक्के लगाने का कारनामा किया है।
मुहम्मद वसीम
इस सूची में अगला नाम यूएई के एक खिलाड़ी का है। इस खिलाड़ी ने केवल 78 टी20 मैचों की 78 पारियों में 168 छक्के लगाने का कारनामा किया है। इस खिलाड़ी ने कुल 2759 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 3 शतक और 22 अर्धशतक भी लगाए हैं।
जोस बटलर
इस सूची में चौथा नाम इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर का है। बटलर ने अपने करियर में खेले गए 137 मैचों में 3700 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 160 छक्के लगाए हैं।
निकोलस पूरन
इस सूची में पाँचवाँ और आखिरी नाम वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन का है। पूरन ने अपने करियर में खेले गए 106 मैचों की 97 पारियों में 2275 रन बनाए हैं। पूरन ने अपने टी20 करियर में 149 छक्के लगाने का कारनामा किया है।