Home मनोरंजन TV एक्ट्रेस के 14 साल के एकलौते बेटे ने 49वीं मंजिल से...

TV एक्ट्रेस के 14 साल के एकलौते बेटे ने 49वीं मंजिल से कूदकर दी जान, मां ने ट्यूशन जाने को कहा तो हुई थी अनबन

10
0

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक टीवी अभिनेत्री के 14 वर्षीय बेटे ने एक इमारत की 49वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पीटीआई ने गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि अभिनेत्री के बेटे ने उत्तरी मुंबई के कांदिवली में एक बहुमंजिला इमारत में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, लड़के का ट्यूशन को लेकर अपनी मां से झगड़ा हुआ था। पीटीआई ने एक अज्ञात पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, “बुधवार को कक्षा 9 के छात्र को उसकी मां ने ट्यूशन के लिए जाने को कहा, लेकिन वह नहीं जाना चाहता था, जिसके कारण दोनों के बीच बहस हुई और बच्चे ने यह कठोर कदम उठा लिया।

चौकीदार ने जाकर अभिनेत्री को बताया कि उसका बेटा इमारत से गिर गया है।” बताया जा रहा है कि अभिनेत्री गुजराती और हिंदी टीवी सीरियल में काम कर चुकी है। पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री कुछ साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी और अपने बेटे के साथ रह रही थी। इस खबर को लेकर गलतफहमी भी पैदा हो गई है। ‘बाजीगर’ की अभिनेत्री रेशम टिपनिस के बारे में खबर फैली कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद अभिनेत्री भड़क गईं और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की क्लास लगा दी।

शाहरुख खान की को-एक्ट्रेस भड़कीं

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘कृपया इस अफवाह पर ध्यान न दें। कोई मेरे बेटे मानव के बारे में झूठी खबर फैला रहा है। बप्पा की कृपा से वह बिल्कुल ठीक है। जिसने भी ऐसा किया है, उसे सलाखों के पीछे जाना चाहिए। अगर कोई मुझे ऐसे लोगों तक पहुंचने में मदद कर सकता है, तो कृपया मुझे बताएं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here